एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: वोटर कार्ड नहीं है तो घबराएं नहीं, कई और दस्तावेज से भी कर सकते हैं मतदान

समस्तीपुर में मतदान केंद्रों पर ईवीएम के खराब होने की स्थिति में उसे बदलने के लिए 29 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. यहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

समस्तीपुरः जिले के विभूतिपुर प्रखंड की 29 पंचायत में 950 पद के लिए बुधवार को चौथे चरण में 423 मतदान केंद्र पर वोटिंग होनी है. इसमें जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए के 42, मुखिया के लिए 29, सरपंच के लिए 29, पंच के लिए 423, वार्ड सदस्य के लिए 423 पद शामिल हैं. मतदान को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए यहां के चार सहायक मतदान केंद्र सहित 423 मतदान केंद्रों पर पीसीसीपी दल को रवाना किया गया है. सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा.

अगर आपको भी वोट देना है और वोटर कार्ड नहीं हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई और अन्य दस्तावेज से भी आप मतदान कर सकते हैं. इसके लिए व्यवस्था की गई है. नीचे लिस्ट में से आप किसी भी दस्तावेज से वोट दे सकते हैं.  

  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
  • बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • फोटो वाले पेंशन के दस्तावेज
  • स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड
  • मनरेगा के तहत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत भारत के महापंजीयक द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  • राज्य व केंद्र सरकार के कार्यालय व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों
  • सांसदों, विधायकों, पार्षदों को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र
  • फोटो वाले स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता पहचान पत्र
  • मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, विद्यार्थी के फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • पासपोर्ट
  • फोटो वाले संपत्ति दस्तावेज (रजिस्ट्रीकृत केवाला)
  • फोटो वाले शस्त्र लाइसेंस

समस्तीपुर में मतदान ईवीएम के साथ-साथ मतपत्र पर मोहर लगाकर संपपन्न किया जाएगा. मतदान केंद्रों पर ईवीएम के खराब होने की स्थिति में उसे बदलने के लिए 29 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने प्रभार के मतदान केंद्रों के बारे में 2-2 घंटे पर मतदान की गतिविधियां, मतदान का प्रतिशत या अन्य कोई विशेष सूचना यदि कुछ हो तो जिला निंयत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष को द्रूतगामी साधन से देंगे.

यह भी पढ़ें- 

बिहार में कांग्रेस और RJD में तनातनी जारी, मनोज झा ने कहा- भक्त चरण दास समझ बढ़ाएं, हमारी कुर्बानी भूलें नहीं

Indian Railway: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर यात्री नहीं लेते टिकट, अगले स्टॉपेज का करते इंतजार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget