एक्सप्लोरर

Bihar PACS: बिहार पैक्स चुनाव में धांधली की आशंका, नवादा की इस पंचायत में कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब

Chitrakoli Panchayat: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का सारा खेल जिला सहकारिता कार्यालय की मिलीभगत से किया गया है और इस कृत्य में जिला सहकारिता कार्यालय की भूमिका संदिग्ध है.

Bihar PACS Elections: बिहार में पैक्स चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही पैक्स अध्यक्षों के जरिए शह और मात का खेल शुरू हो गया है, जिससे मतदाताओं में भारी आक्रोश है. ऐसा ही एक मामला रजौली प्रखंड के चितरकोली पैक्स का है, जहां वर्तमान पैक्स अध्यक्ष और जिला सहकारिता कार्यालय की मिलीभगत से जीवित मतदाताओं को मृत बताकर वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया है. इसके बाद जीवित मतदाताओं ने मंगलवार को रजौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा से मिलकर अपने जीवित होने का प्रमाण दिया और मतदान से वंचित करने के नापाक प्रयास में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

मृत बताकर नाम मतदाता सूची से हटा

जिला सहकारिता कार्यालय से जिस मतदाता सूची को प्रकाशित किया गया है. उस मतदाता क्रम संख्या-181 में राजकुमारी देवी पति शुकर यादव, क्रम संख्या-182 में सुरेंद्र यादव पिता सुकर यादव और क्रम संख्या-183 में सनोज देवी पति सुरेंद्र यादव तीनों का घर चितरकोली अंकित है और यह तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और यह तीनों जीवित हैं., जबकि वोटर लिस्ट में इन तीनों व्यक्ति को मृत बताकर इनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है.

पैक्स अध्यक्षों के जरिए सरकारी दर पर धान खरीद और फिर चावल देने के खेल तो जारी हैं ही, लेकिन चुनाव जीतने के लिए वर्तमान पैक्स अध्यक्षों के जरिए अपने चहेते वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर किया गया है और अपने पक्ष में वोट नहीं देने वाले जीवित मतदाताओं को मृत बताकर मतदाता सूची से नाम ही हटा दिया गया है. हद तो यह है की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का सारा खेल जिला सहकारिता कार्यालय की मिलीभगत से किया गया है और इस कृत्य में जिला सहकारिता कार्यालय की भूमिका संदिग्ध है.

मामले का खुलासा तब हुआ जब वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ और वोटर लिस्ट में दावा आपत्ति का तिथि प्रकाशित हुआ।इस संबंध में चितरकोली पंचायत के दर्जनों पैक्स मतदाताओं ने बताया कि जिला सहकारिता कार्यालय की भूमिका संदिग्ध है. लोगों का कहना है कि वोट देने से वंचित करने जैसे कृत्य में शामिल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि किसी भी मतदाता को वोट देने के अधिकार से वंचित होना ना पड़े.

पैक्स चुनाव की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल

प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली से मिलने आए मतदाताओं ने बताया कि चितरकोली पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी की पूरी आशंका है, क्योंकि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है. उसमें कई मतदाता पोषक क्षेत्र के बाहर के रहने वाले हैं. अगर समय रहते वरीय अधिकारियों ने इस मामले पर गंभीरता से पहल नहीं किया तो आने वाले दिनों में पैक्स चुनाव निष्पक्ष होने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है.

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: पटना  में छठ के लिए आठ घाट खतरनाक, 101 घाटों पर जिला प्रशासन की विशेष तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget