एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस को चकमा दे गया कुख्यात, हथकड़ी सरका कर कोर्ट हाजत से फरार

Criminal Escaped: फरार आरोपी के ऊपर सीएसपी को लूट करने के अलावा मेडिकल कॉलेज के पास में इंजीनियर को लूट के दौरान में गोली मारने का भी आरोप है.

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने क्षेत्र का एक कुख्यात लुटेरा शनिवार को कोर्ट से फरार हो गया है. कोर्ट से बदमाश के फरार हो जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. अदालत में उसे पेशी के लिए लाया गया था, जहां वो दो पुलिसकर्मी को चकमा देकर के फरार हो गया.

लूट और पुलिस पर हमला में आरोपी 

बताया जाता है कि हाजत से ही कुछ दूरी पर भीड़ का फायदा उठा कर पुलिसकर्मी को चकमा देकर वो हथकड़ी सरका कर वह फरार हो गया है. फरार आरोपी संतोष कुमार है, जो सिमराहा का रहने वाला है. वह लूट मामले में और पुलिस पर हमला में आरोपी था, पुलिस ने एंकाउंटर में जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारी थी.

फरार आरोपी के ऊपर सीएसपी को लूट करने के अलावा मेडिकल कॉलेज के पास में इंजीनियर को लूट के दौरान में गोली मारने का भी आरोप है. वर्ष 2024 में 20 मार्च को पुलिस एनकाउंटर के दौरान में पुलिस पर हमला करने और गोलीबारी करने के दौरान में पैर में गोली लगी थी. 

मामले पर टाउन डीएसपी ने क्या कहा?

पूरे मामले में टाउन डीएसपी-वन सुरेश कुमार ने कहा कि आज कोर्ट हाजत से पुलिसकर्मी का हथकड़ी को सरका कर एक लुटेरा फरार हो गया है. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा, वह आज पेशी के लिए लाया गया था और इसी दौरान वो फरार हो गया है. वहीं इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि पुलिस के इस तरह फरार होने की घटना बिहार में कोई नई नहीं है. अक्सर अपराधी ऐसे ही अपनी नई-नई तरकिबों को जरिए पुलिस को चकमा देकर भाग चुके हैं. उनमें कईयों की गिरफ्तारी हो जाती है तो कई ऐसे भी हैं, जो आज तक बेखौफ घूम रहे हैं. पुलिस की ये लापरवाही महकमे के लिए भी किरकिरी का सबस बनती है. 

ये भी पढ़ें: Patna Children Burnt Case: गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका और उसके मासूम भाई को मार डाला, बच्चों को जलाकर मारने के मामले में पटना पुलिस का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget