एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Delhi Visit: मल्लिकार्जुन खरगे के फोन पर एक्टिव हुए नीतीश कुमार, विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए दिल्ली रवाना

Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इस पर रणनीति बनाएंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) मंगलवार (11 अप्रैल) की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिन से ही ऐसी खबर थी कि सीएम दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं. एक बार फिर से वो विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश करेंगे. मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए चले गए. उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी. नीतीश कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिलेंगे.

एक फोन पर एक्टिव हुए सीएम नीतीश

बता दें कि पहले भी मुख्यमंत्री ने यह पहल की थी कि विपक्षी एकता को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी जाए. हालांकि उस समय कांग्रेस ने बहुत ज्यादा भाव नहीं दिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांत हो गए थे. विपक्षी एकता ठंडे बस्ते में चला गया था. अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जब नीतीश कुमार को फोन किया तो मुख्यमंत्री एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं. राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस कहीं न कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाती हुई नजर आ रही है.

दिल्ली में ही हैं तेजस्वी यादव

एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए तो उधर दूसरी ओर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले से ही वहां हैं. ईडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को तेजस्वी यादव को बुलाया था. ईडी के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को ही तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Niyamawali: नई नियमावली पर शिक्षक अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- यह काला कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget