एक्सप्लोरर

बिहार: पटना में ATM में कैश डालने आए कर्मियों से नौ लाख की लूट, विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली

सिटी एसपी विनय तिवारी ने बताया कि तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. नौ लाख रुपये की लूट हुई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल चरम पर है, अपराधी आए दिन हत्या, लूट, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के एसके पुरी थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को निजी बैंक के एटीएम में कैश डालने आए कर्मियों से अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिए. वहीं, विरोध करने पर कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया. फिलहाल, घायल गार्ड का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी अनुसार तीन की संख्या में बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने पहले पिस्टल के बल पर गार्ड से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की. लेकिन जब वे बैग छीनने में विफल रहे, तब उन्होंने गार्ड को गोली मार दी और फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. वहीं, अपराधियों ने गार्ड की राइफल भी छीन ली है. घटना दोपहर करीब 2 बजे की है.

इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस के साथ सिटी एसपी विनय तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. नौ लाख रुपये की लूट हुई है. पुलिस सीसीटीव फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि इस लूट के मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें - 

कोरोना संक्रमण की वजह से बिहार में स्कूल-कॉलेज 19 जून तक बंद! जानें- खबर के पीछे की सच्चाई तेज प्रताप ने सत्ताधारी दल के नेताओं पर साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दे सुनकर 'तिलमिला' जाते हैं सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
JDU के मंत्री मदन सहनी की दो टूक, 'बख्तियारपुर क्यों, नालंदा का नाम...'
JDU के मंत्री मदन सहनी की दो टूक, 'बख्तियारपुर क्यों, नालंदा का नाम...'
मरीन ड्राइव का गोलंबर रामविलास के नाम पर हो, CM सम्राट से LJPR की मांग
मरीन ड्राइव का गोलंबर रामविलास के नाम पर हो, CM सम्राट से LJPR की मांग
JDU होगा 'जनता दल नीतीश', संजय झा ने कर दी बड़ी मांग
JDU होगा 'जनता दल नीतीश', संजय झा ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget