एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण की वजह से बिहार में स्कूल-कॉलेज 19 जून तक बंद! जानें- खबर के पीछे की सच्चाई

बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने खबर को पूरी तरह से फेक बताया है. उन्होंने कहा कि ये सरासर फर्जी पत्र है. अगर ये सही होता तो विभाग से पत्र निकलता.

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण ने फिर एक बार पांव पसारना शुरू कर दिया है. बिहार में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि कोरोना की वजह से राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 19 जून, 2021 तक बंद किया जाएगा.

खबर को बताया पूरी तरह से फेक 

इस चिट्ठी के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. लोगों को दोबारा लॉकडाउन का भय सता रहा है. हालांकि, इन चर्चाओं के बीच बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने खबर को पूरी तरह से फेक बताया है.

उन्होंने कहा कि ये सरासर फर्जी पत्र है. अगर ये सही होता तो विभाग से पत्र निकलता. उनकी मानें तो इस संबंध में उनकी बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक से बात भी हुई है. उन्होंने भी बताया कि ये पूर्णतः फर्जी पत्र है. किसी ने शरारत के रूप में इसे सोशल मीडिया पर डाला है. इसमें कोई तथ्य नहीं है. इस मामले में शिक्षा परियोजना को ये भी निर्देश दिया गया है कि साइबर सेल में इससे संबंधित एक प्राथमिकि दर्ज कराएं, ताकि जो आरोपी है, उसे सबक सिखाया जा सके.

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के तहत लिया जाता है निर्णय

उन्होंने कहा कि होली के समय तो स्कूल वैसे भी बंद ही रहते हैं. काफी दिनों बाद स्कूल खुले हैं और इस तरह के मामलों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के तहत निर्णय लिया जाता है. ऐसा कोई मामला होगा तो हम इसे सीएमजी में ले जाएंगे और फिर जो फैसला होगा उसकी सूचना दी जाएगी. तत्काल, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें -

सबूतों के साथ सामने आए तेजस्वी यादव, कहा- काश विधानसभा अध्यक्ष मंत्रियों से भी मांगते प्रमाण Holi 2021 Special Train: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget