एक्सप्लोरर

Bihar News: निगरानी ने अररिया में दो इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा, बेतिया में सुपरवाइजर का पति गिरफ्तार

Crime News Bihar: अररिया में पकड़े गए दोनों इंजीनियर ग्रामीण कार्य विभाग में काम करते हैं. दोनों इंजीनियर के पास से अन्वेषण ब्यूरो की टीम को एक लाख दो हजार रुपये मिले हैं.

अररिया/बेतिया: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के दो अभियंताओं को एक लाख दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सुपौल के त्रिवेणीगंज में ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण को 62 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है, जबकि अररिया के सिकटी में ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत फुलेश्वर रजक को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. हेमचंद्र लाल कर्ण पहले अररिया जिला में ही पदस्थापित थे और हाल ही में उनका तबादला सुपौल के त्रिवेणीगंज में हुआ था.

नालंदा के हिलसा के गणपत विगहा निवासी शिव कुमार वर्मा ने निगरानी ब्यूरो में आठ जुलाई 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अनुमंडल पदाधिकारी हेमचंद्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक कार्य के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहे हैं. इस पर ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया. सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण द्वारा 62 हजार रुपये एवं फुलेश्वर रजक द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया था. इसके बाद दोनों पर कार्रवाई के लिए धावा दल का गठन किया गया.

यह भी पढ़ें- LIVE VIDEO: बिहार के नालंदा में ट्रेन की बोगी पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था किशोर, जिंदा जलकर मरा, सामने आया वीडियो

ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए दोनों

बताया जाता है कि पुलिस उपाधीक्षक अरुण पासवान के नेतृत्व में धावा दल ने सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण को 62 हजार रिश्वत लेते अररिया के आदर्श नगर स्थित किराए के मकान से और फुलेश्वर रजक को 40 हजार रुपये घूस लेते अररिया के मारवाड़ी पट्टी स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण के आवास से 6 लाख 50 हजार अतिरिक्त राशि बरामद की गई है. निगरानी की टीम दोनों गिरफ्तार अभियंताओं को अपने साथ लेकर गई है. दोनों को भागलपुर के निगरानी कोर्ट में पेश किया गया और ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

Bihar News: निगरानी ने अररिया में दो इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा, बेतिया में सुपरवाइजर का पति गिरफ्तार

बेतिया में भी हुई गिरफ्तारी

पश्चिम चंपारण के बेतिया में निगरानी की टीम ने बुधवार की देर शाम आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पति को 13 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. गौनाहा प्रखंड में पदस्थापित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेणु देवी के पति राजेश कुमार (तस्वीर में ऊपर गेरुआ रंग की धोती में) नरकटियागंज बाजार स्थित अपने आवास पर आंगनबाड़ी सेविका के पति से पोषाहार और मानदेय भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. रेणु देवी के पति ने रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत सेविका पति ने निगरानी में की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पटना की नाबालिग लड़की से अरवल में गैंगरेप, कोचिंग के बाद ऑटो से लौट रही थी घर, पकड़े गए 2 आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget