एक्सप्लोरर

Bihar News: आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के यहां हो गई चोरी, दिनदहाड़े MLA आवास से बेल्ट, जूता, बर्तन तक ले गए चोर

Sudhakar Singh: इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत की गई है. विधायक सुधाकर सिंह पटना में नहीं हैं. वह अपने क्षेत्र में गए हुए हैं. इस बीच उनके आवास पर यह घटना हो गई है.

पटना: राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के वीर चंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित विधायक फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी हो गई है. घटना बीते बुधवार की है. चोरों ने आरजेडी के रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. फ्लैट में पीछे के रास्ते से घुसे और बाथरूम के नल को खोल लिया. जूते, बेल्ट जो भी मिला सब ले गए. घटना की सूचना के बाद सुधाकर सिंह के पीए ने कोतवाली थाने में शिकायत की है.

विधायक सुधाकर सिंह पटना में नहीं हैं. वह अपने क्षेत्र में गए हुए हैं. आवेदन देने वाले सुधाकर सिंह के निजी सहायक उमाशंकर शर्मा ने बताया है कि चोरों ने पहले तल्ले का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे. बाथरूम और बेसिन के 2-3 नल को खोल लिया. एक बाथरूम के नल को तोड़ दिया गया है जो नीचे ही गिरा था. इसके अलावा पहले तल्ले पर रखे जूते, बर्तन आदि सामान गायब हैं. चोर फ्लैट में पीछे के रास्ते से घुसे हैं. पैर के निशान भी हैं. आवेदन में विधायक फ्लैट में सुरक्षा मुहैया कराने की बात लिखी गई है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह के पीए की ओर से रात में आवेदन मिला है. हम लोगों ने जांच की है. विधायक फ्लैट की घेराबंदी करकट से है. जहां सुधाकर सिंह का फ्लैट है वहां पर घेरा नीचे है. ऐसा लगता है कि कम ऊंचाई के कारण वहां से चोर करकट का फांद कर पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैट में जो लोग रहते हैं वह दिन के एक बजे ही कहीं चले गए थे. शाम को लौटा तो फ्लैट में ताला लगा हुआ था. उन्होंने बताया कि चोर दिन में ही घुसे हैं. उन्होंने कहा कि यह छोटे-मोटे चोर हैं जो आसपास के हैं. उन्हीं लोगों का यह काम लग रहा है. हम लोग जांच कर रहे हैं. जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Siwan News: नमाज पढ़कर लौट रहे शख्स को मारी गोली, पुलिस की मुखबिरी करता था, रईस खान पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget