एक्सप्लोरर

खान सर बोले- 'SSC में नकारे लोग…', डोमिसाइल लागू होने पर जताई खुशी, कर दी एक और मांग

Khan Sir News: खान सर ने कहा कि डोमिसाइल नीति का ये फैसला बच्चों के लिए है, ये बच्चों की जीत है. सप्लीमेंट्री भी दे देते तो दिल से धन्यवाद करते, क्योंकि बच्चे आकर रोते हैं. 

बिहार में लागू डोमिसाइल नीति पर मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर​​ खान सर ने सोमवार (04 अगस्त, 2025) को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई और कहा कि यह छात्रों की जीत है. खान सर ने डोमिसाइल पर एक तरफ खुशी जताई तो दूसरी तरफ सरकार से एक और मांग कर दी. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से डोमिसाइल नीति की घोषणा पर खान सर ने टीआरई-3 को लेकर कहा, "सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिए भी उन्हें कुछ करना चाहिए था. बच्चों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया है तो सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी दे देंगे. क्योंकि बहुत सारे बच्चों का लास्ट अटेम्प्ट है." 

'…तो दिल से धन्यवाद करते'

खान सर ने कहा कि आठ-आठ महीने से बच्चे धरना पर थे. गर्दनीबाग में लाठी खाई. आखिर में मान ही लिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि अधिकारियों को क्या हो गया है? कई बार धारणा बन जाती है कि आप जानबूझकर समय खराब कर रहे थे. डोमिसाइल नीति का ये फैसला बच्चों के लिए है, ये बच्चों की जीत है. सप्लीमेंट्री भी दे देते तो दिल से धन्यवाद करते, क्योंकि बच्चे आकर रोते हैं. 

'एसएससी ने कैसे टेंडर दे दिया'

एसएससी परीक्षा विवाद पर शिक्षक और यूट्यूबर​​ खान सर ने कहा, "एसएससी में नकारे लोग बैठ गए हैं, जिनको कोई काम नहीं बचा है. पुलिस का बर्ताव भी बहुत गलत था. शिक्षक को अमानवीय भाषा बोली गई. पुलिस न भूले कि हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं. हम अपने लिए नहीं लड़ रहे, बच्चों के लिए कर रहे हैं. जो संस्था पहले से ब्लैकलिस्टेड है उसको एसएससी ने टेंडर कैसे दे दिया?"

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को ही एक्स पर डोमिसाइल नीति को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने राज्य में शिक्षक नियुक्तियों को लेकर डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है. यह टीआरई-4 से ही लागू किया जाएगा. 2025 में टीआरई-4 एवं 2026 में टीआरई-5 का आयोजन किया जाएगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget