एक्सप्लोरर

'...तो NDA सरकार को उखाड़ फेंकेंगे', पटना में BJP कार्यालय के बाहर क्यों हुआ प्रदर्शन? पुलिस ने खदेड़ा

Patna Protest: विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ से जुड़े लोग अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ से जुड़े लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार (10 सितंबर, 2025) को पटना में बीजेपी दफ्तर का घेराव किया. अपनी मांग को लेकर काफी संख्या में ये सभी पहुंचे थे. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बीजेपी के पास है. संजय सरावगी इस विभाग के मंत्री हैं. वे लोग उनसे यहां मिलने के लिए आए हैं ताकी वे अपनी बातों को रख सकें. कहा कि कई दिनों से हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. हम लोगों की कोई सुन नहीं रहा. इसी साल चुनाव है. अगर मांग पूरी नहीं हुई तो एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. वोट की चोट देंगे. 

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया. करीब एक घंटे तक ये सभी बीजेपी दफ्तर को घेर कर बैठे थे. पुलिस लगातार हटने के लिए कह रही थी, लेकिन ये लोग नहीं सुन रहे थे. अंत में पुलिस ने खदेड़कर हटाया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं.

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूर्व में धरना सत्याग्रह में बर्खास्त किए गए सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए. विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा 60 वर्ष तक नियमित की जाए. महंगाई भत्ता मिले. मौजा भ्रमण के लिए ईंधन भत्ता एक मुश्त 3000 रुपये मिले. 

इसके अलावा, सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को ईएसआईसी (ESIC) कार्ड उपलब्ध कराया जाए, साथ ही ईपीएफओ (EPFO) में सरकार की तरफ से अंशदान प्रदान किया जाए. वेतन वृद्धि पर विचार हो, समकक्ष योग्यता वाले विभिन्न विभाग के कर्मियों की तरह वेतनमान किया जाए. विशेष सर्वेक्षण कर्मी को क्रमश: सहायक अभियंता असैनिक, कनीय अभियंता असैनिक, उच्च वर्गीय लिपिक पद पर नियमित नियुक्ति में प्रतिवर्ष कार्य के लिए पांच अंक की अधिमानता दी जाए. 

बता दें कि चुनावी वर्ष में एक तरफ जहां सरकार लाखों रोजगार देने का वादा कर रही है, लाखों रोजगार अब तक दिए गए यह दावा कर रही है तो दूसरी तरफ इन्हीं मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी भी हो रही है. देखना होगा कि सरकार इनकी मांगों पर क्या विचार करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget