एक्सप्लोरर

PMCH में नर्सों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, बोलीं- 'जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक…'

PMCH Nurse Strike: हड़ताल का सीधा असर अस्पताल की सेवाओं पर दिख रहा है. मरीजों और उनके परिजनों को भर्ती के दौरान परेशानी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) की नर्सें हड़ताल पर हैं. बुधवार (10 सितंबर, 2025) को हड़ताल का 5वां दिन था. करीब 1200 नर्सें बीते 6 सितंबर से कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इन लोगों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर पोस्टर-बैनर लगाकर धरना दिया है. नर्सों का कहना है कि जब तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग काम नहीं करेंगे.

हड़ताल करने वाली नर्सों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए. सेवा अवधि 70 साल तक हो, 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड जारी किया जाए. इसके साथ एक और मांग है कि इमरजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों को जिस तरह 13 महीने की सैलरी मिलती है उस हिसाब से इन्हें भी 13 माह की सैलरी मिले.

'डॉक्टर की 70 साल नौकरी तो हमारी 60 क्यों?'

हड़ताल करने वाली नर्सों ने सवाल उठाया कि डॉक्टर की नौकरी जब 70 साल तक की है तो हमारी 60 वर्ष तक ही क्यों? कहा हमारी सेवानिवृत्ति भी 70 साल में हो. हड़ताल करने वाली नर्सों ने कहा कि जब नेताओं-मंत्रियों को पेंशन मिलती है तो हम कर्मचारी जो दिन-रात काम करते हैं हमें पुरानी पेंशन की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है?

नर्सों की हड़ताल के चलते सेवाओं पर दिखा असर

एक नर्स स्नेहा कुमारी ने कहा कि हमने पहली बार शांतिपूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू किया है, लेकिन अब जब सरकार सुन नहीं रही तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा है. दूसरी ओर हड़ताल का सीधा असर अस्पताल की सेवाओं पर दिख रहा है. मरीजों और उनके परिजनों को भर्ती के दौरान परेशानी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसके चलते नर्सों की नाराजगी और भी बढ़ गई है. जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन के और तेज होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें- चेक कर लीजिए- 1100 रुपये खाते में आए? नीतीश कुमार ने भेजी 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' की राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget