एक्सप्लोरर

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, इंजीनियरिंग के 3 छात्रों की मौत

Bihar News: घटना लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ़ चेक पोस्ट के पास की है. ये सभी युवक शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. लखीसराय जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई.

लखीसराय में गुरुवार (31 जुलाई, 2025) की सुबह एक ऑटो की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में ऑटो पर सवार इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौत हो गई. हादसे में तीन छात्र घायल हुए हैं. इनकी उम्र 20-22 साल के आसपास होगी. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ़ चेक पोस्ट के पास की है. तेतरहाट थाना प्रभारी मृत्युंजय पंडित ने घटना की पुष्टि की है.

अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे ये सभी छात्र

मृतक युवकों की पहचान समस्तीपुर जिले के सरोज कुमार, पंकज कुमार और नालंदा जिले के साहिल कुमार के रूप में की गई है. घायलों में अजीत कुमार, अंकित कुमार गुप्ता और रोशन कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक घटना के बाद मौके से भाग गया.

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

ये सभी युवक शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. लखीसराय जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने फोन कर तेतरहाट और जमुई थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

परीक्षा खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे ये छात्र

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार ये छात्र तृतीय वर्ष के थे. बीते बुधवार (30 जुलाई, 2025) को इनकी परीक्षा खत्म हुई थी. गुरुवार की सुबह ये सभी अपने-अपने घर निकलने लगे. हादसे के बाद छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. 

यह भी पढ़ें- TRE-4 वाले शिक्षक अभ्यर्थी हो जाएं तैयार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोले- 'एक सप्ताह से 10 दिन में…'

Input By : लखीसराय से रंजीत सम्राट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget