एक्सप्लोरर

5 बड़े पंडाल… आधुनिक मेटल डिटेक्टर से जांच, PM मोदी के बिहार दौरे की ऐसे हो रही तैयारी

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी पचरुखी प्रखंड के जसौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं. पढ़िए क्या कुछ तैयारी हो रही है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान पहुंच रहे हैं. वह पचरुखी प्रखंड के जसौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. पीएम की सभा में लोगों की भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं. 

भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के पानी के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम की लगातार समीक्षा की जा रही है. पीएम मोदी की इस सभा में सीवान के अलावा छपरा और गोपालगंज से भी लोग पहुंचेंगे और उन्हें सुनेंगे. कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है, जहां बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.

वाटर टैंकर… अस्थायी शौचालय

नगर विकास विभाग के अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा, "बिहार की जनता के लिए यह सुखद क्षण है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं. सीवान के लोगों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर तेज तैयारी चल रही है. गर्मी का मौसम है और बारिश की भी संभावना है. सभी चीजों को देखते हुए उस हिसाब से तैयारी की जा रही है. पेयजल की व्यवस्था की जा रही है. बोरिंग कराया जा रहा है. वाटर टैंकर की भी व्यवस्था की जा रही है. अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है."

बताया जा रहा है कि आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल पर विशेष प्रवेश द्वार बनेगा. इन प्रवेश द्वारों पर आधुनिक मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जिससे होकर गुजरने के बाद ही लोग पंडाल में प्रवेश कर सकेंगे. प्रत्येक द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी और लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी. किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

यह भी पढ़ें- संतोष कुमार सुमन फिर चुने गए HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए जीतन राम मांझी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget