एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार ने भरे मंच से पत्रकारों को जोड़ा हाथ, कहा- कृपा करके एक बार कर दीजिए ये काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " अशोक राजपथ पर भीड़ को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी था. पीएमसीएच को देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा है. पीएमसीएच की क्षमता 5400 बेड की होगी."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को 422 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अशोक राजपथ पर कारगिल चौक, गांधी मैदान से साइंस कॉलेज भाया पी.एम.सी.एच, डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे. भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. हालांकि, संबोधन के बीच में ही वे मंच से पत्रकारों से हाथ जोड़कर अपील करने लगे.

'हमारे बोलने का कोई महत्व नहीं' 

नीतीश कुमार ने कहा, " इन सब चीजों पर हम आपको कितना देर समय दें. आप सब तो जानते ही हैं, आप सब पत्रकार मित्र से हाथ जोड़कर प्रार्थना है, एक-आद बार तो 2005 तक क्या हालत था और 2005 से अब तक पटना शहर का क्या हालत है, वो कृपा करके एक बार लोगों को बता दीजिए. यही सबसे अच्छी चीज है."

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम बोलते रहेंगे उसका कोई महत्व नहीं है. ऐसे में आप ही अनुसंधान कर के जो कुछ भी किया गया, उसके बारे में कह दीजियेगा तभी न होगा. अब तो सोशल मीडिया आ गया.सोशल मीडिया में जो मन  में आ गया वो करते हैं. जरा सोशल मीडिया में पहले वाला हाल भी बता दीजिए." 

लोगों को काफी सुविधायें दी गई

शिलान्यास के संबंध में उन्होंने कहा, " शिलान्यास के साथ कार्य प्रारंभ होने से हमलोगों को काफी खुशी हुई है. हमने साइंस कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की है. इस इलाके से हमारा छात्र जीवन से ही संबंध रहा है और पूरे जीवन भर हमारा लगाव रहेगा." मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2005 में हमलोगों के सरकार में आने के बाद से लोगों को काफी सुविधायें दी गई हैं. आवागमन में काफी सुविधा हुई है, कई प्रकार के निर्माण कार्य हुए हैं और लोगों का व्यापार बढ़ा है." 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " अशोक राजपथ पर भीड़ को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी था. पीएमसीएच को देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा है. पीएमसीएच की क्षमता 5400 बेड की होगी. इसको लेकर कार्य प्रारंभ हो गया है. डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण से पीएमसीएच आने वालों को काफी सहूलियत होगी."

नीतीश कुमार ने कहा, " इस इलाके में कई कॉलेज हैं, वहां पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी सहूलियत होगी. अशोक राजपथ पर सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं था, क्योंकि जगह कम है, इसलिए डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण कराने की योजना बनी. यह डबल डेकर फ्लाईओवर तीन सालों में बनकर तैयार हो जायेगा. पटना में कई फ्लाईओवर और आरओबी का निर्माण कराया गया है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: JDU विधायक गोपाल मंडल की वायरल फोटो पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

पार्टी ऑफिस विवाद: JDU ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- आपके तो दोनों हाथों में लड्डू, बस करिए ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget