एक्सप्लोरर

पार्टी ऑफिस विवाद: JDU ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- आपके तो दोनों हाथों में लड्डू, बस करिए ये काम

जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को पत्र लिख कर पार्टी ऑफिस के बगल वाली 14000 स्क्वायर फीट जमीन आरजेडी को सौंपने की मांग की थी. लेकिन सरकार ने पार्टी की इस मांग पर असमर्थता जताई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय को बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने नीतीश सरकार (Nitish Government) से जमीन की मांग की थी. लेकिन प्रावधानों का हवाला देते हुए भवन निर्माण विभाग ने उनकी मांग को खारिज कर दिया है. जमीन नहीं मिलने से नाराज आरजेडी ने जेडीयू (JDU) पर हमला बोला था. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने पूछा था, " तीसरी नंबर की पार्टी होने के बावजूद जेडीयू ने किन प्रावधानों के तहत अपना कार्यालय बढ़ा लिया. ये हमारे समय नियम कानून बता रहे."

तेजस्वी को अपने कार्यकाल में नहीं हुई चिंता

अब आरजेडी के वार पर जेडीयू पलटवार किया है. जेडीयू (JDU) प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने शनिवार को कहा, " आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यालय के विस्तार के लिए भूमि आवंटन के संबंध में मीडिया में बयान दिया जा रहा है. लेकिन ऐसा करके वो खुद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की कृपा से 20 महीने भवन निर्माण मंत्री रहे, लेकिन तब उन्हें अपने दल के कार्यालय की चिंता नहीं हुई."
 
नीरज कुमार ने कहा, " 2010 के विधानसभा चुनाव में मात्र 22 विधायक रहने के बावजूद आरजेडी ने कभी यह नहीं कहा कि हमारी सदस्य संख्या घट गई है, इसलिए हमारे कार्यालय का भूक्षेत्र घटा दिया जाए. 2010 में दल की सदस्य संख्या विपक्ष के दल के नेता के रूप में भी नामित होने लायक नहीं थी. लेकिन तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ने आरजेडी को विरोधी दल के नेता के रूप नामित कर कृपा पात्र बनाया था."

ट्रस्ट को जमीन दे दें

नीरज कुमार ने पटना के अलग-अलग जगहों पर स्थित लालू यादव की 3,11,081 वर्ग फीट जमीन की चर्चा करते हुए कहा कि बहुत सुगम रास्ता है. आरजेडी का बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज बना हुआ है. पार्टी संविधान के अनुसार उसके स्थायी अध्यक्ष भी लालू यादव ही रहेंगे. ऐसे में ट्रस्ट को जमीन दे दें. आपके दोनों हाथ में लड्डू है. आरजेडी का कार्यालय भी बन जाएगा और ट्रस्ट में सारा अधिकार आपको रहेगा. इस तरह पार्टी का काम भी चल जाएगा और संपत्ति भी आपके पास रह जाएगा.

जमीन देना संभव नहीं

दरअसल, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को पत्र लिख कर पार्टी ऑफिस के बगल वाली 14000 स्क्वायर फीट जमीन आरजेडी को सौंपने की मांग की थी. इससे पहले मार्च महीने में उन्होंने निर्माण विभाग को इस बाबत पत्र लिखा था, लेकिन उनकी मांग खारिज कर दी गई थी. इधर, सरकार ने पार्टी की इस मांग पर असमर्थता जताई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को साफ तौर पर कह दिया कि जमीन देना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें -

जमीन नहीं मिलने पर भड़की RJD, पूछा- JDU ने किन प्रावधानों के तहत बढ़ा लिया अपना पार्टी कार्यालय

लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर की छात्रा की पिटाई, बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा, इस बात से थी नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget