एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार की पार्टी ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा- ये काम करके दिखाएं, पता चल जाएगा

Bihar Politics: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नीरज कुमार ने कहा कि 2014 में बीजेपी पूर्णिया में चारों खाने चित हुई थी वही हाल 2024 में होने वाला है.

पटना: दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को बिहार पहुंचे. इस दौरान पूर्णिया में जेडीयू (JDU) को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने हमला बोला. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह कहते हैं कि बिहार में डर लगता है. वो वेशभूषा बदलकर बिहार के किसी भी इलाके में घूम लें उन्हें कोई पूछेगा तक नहीं. नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही.

नीरज कुमार ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह 2014 में बीजेपी पूर्णिया में चारों खाने चित हुई थी वही हाल 2024 में होने वाला है. भाषण के दौरान एपीजे अब्दुल कलाम कृषि कॉलेज केंद्र सरकार द्वारा बनाए जाने का दावा किया था. इस पर जेडीयू ने उस कॉलेज पर अपना दावा पेश करते हुए कहा कि अमित शाह झूठ बोल रहे हैं. एपीजे अब्दुल कलाम कृषि कॉलेज बिहार सरकार द्वारा बनाया गया था. 2013 में बिहार सरकार ने इसकी घोषणा की थी और 2018 में बनकर तैयार हुआ था. इस कॉलेज में पूरा पैसा बिहार सरकार का लगा हुआ है और उस समय कृषि मंत्री भी बीजेपी के ही थे. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने BJP पर साधा निशाना, अमित शाह को लेकर कही दी बड़ी बात

'हवाई अड्डा का उपयोग कौन कर रहा?'

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग सोचे थे कि अमित शाह केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए संस्थान पर अपना श्रेय ले रहे हैं. अमित शाह पूर्णिया में एयरपोर्ट बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन सवाल यह है कि उस हवाई अड्डे का उपयोग कौन कर रहा है? इस हवाई अड्डे का उपयोग केवल अमित शाह और देश के सबसे महंगे प्रधानमंत्री द्वारा ही किया जा सकता है. इन लोगों ने अपने लिए एयरपोर्ट बनवाया है.

नीरज ने कहा कि अमित शाह ने भाषण में 135 लाख करोड़ के पैकेज देने की बात की जो झूठ है. 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी. इसमें 108665 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार के लिए जारी किए जाने वाले पुराने फंडों की रीपैकेजिंग की थी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, नदी किनारे मिली लाश, कई दिनों से गायब थे तीनों

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget