एक्सप्लोरर

Bihar News: मुकेश सहनी के सरकारी बंगले से हट गया बोर्ड, शुरू हो गया पेंट का काम, जान लीजिए क्या है पीछे की पूरी कहानी

यह तस्वीर स्ट्रैंड रोड स्थित छह नंबर के सरकारी बंगले की है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस आवास में रहने वाले कई मंत्री हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं.

पटनाः बीते बुधवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) के तीनों विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इस बीच एक तस्वीर सामने आई है जो मुकेश सहनी के सरकारी बंगले की है. तस्वीर में गेट पर लगा बोर्ड हटा लिया गया है और रंग-रोगन का काम हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें आईं कि अब वे सरकारी बंगले को खाली करने वाले हैं. आप भी तस्वीर देखकर अगर यही सोच रहे हैं तो जरा ठहरिए. जानिए आखिर क्या है इस तस्वीर के पीछे की और बंगले की पूरी कहानी.

यह तस्वीर स्ट्रैंड रोड स्थित छह नंबर के सरकारी बंगले की है. तस्वीर भी सही है लेकिन सबसे पहले जान लीजिए कि मुकेश सहनी ने यह खाली नहीं किया है. वे इसी आवास में अभी हैं. दरअसल, मुकेश सहनी के आवास का रिनोवेशन चल रहा है. ना ही खाली हुआ है और ना ही नेम प्लेट हटा है. ऐसे में तस्वीर सामने आने के बाद कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: मोतिहारी और मुंगेर को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज, राशन कार्ड वालों को भी पांच लाख का बीमा, पढ़ें पूरी खबर

छह नंबर बंगले की अजब है कहानी
हालांकि इस छह नंबर के बंगले की कहानी भी अजीब है. दरअसल, मंत्री मुकेश सहनी फिलहाल जिस छह नंबर के सरकारी बंगले में रह रहे हैं, उसमें रहने वाले मंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे हैं. कम से कम पिछले तीन मंत्रियों को लेकर तो यह बात एक सौ फीसद सही नजर आ रही है. इस बंगले का आवंटन वर्ष 2010 जेडीयू नेता और उत्पाद विभाग के मंत्री अवधेश कुशवाहा को किया गया था, लेकिन कार्यकाल पूरा करने से पहले ही रिश्वतखोरी के एक मामले में वे फंस गए. 

कुशवाहा को कार्यकाल के पहले ही इस्तीफा देना पड़ गया, जिससे उनका सरकारी बंगला भी छिन गया. बिहार में वर्ष 2015 में आरजेडी और जेडीयू की सरकार बनी तब यह सरकारी बंगला सहकारिता मंत्री बने आलोक मेहता के हिस्से में आया. उन्हें इस बंगले में रहते हुए करीब डेढ़ साल ही गुजरे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया और फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन कर लिया. इस कारण आलोक मेहता को मंत्री पद गंवानी पड़ी, जिससे वे बंगला में रहते अपने कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. मंत्री मंजू वर्मा भी इस आवास में रहीं लेकिन उन्होंने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया. 

यह भी पढ़ें- टेस्ट ट्यूब बेबी से बच्चे को जन्म देने बिहार का पहला सरकारी अस्पताल बना IGIMS, दंपति को 14 साल बाद मिला संतान का सुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget