एक्सप्लोरर

Bihar News: BJP नेता की दबंगई से कार्यपालक अभियंता परेशान, रात में DM को कॉल कर लगाई मदद की गुहार

Bihar News: लिपिक सतीश की मानें तो बीजेपी नेता कार्यलय की गतिविधि में हमेशा मौजूद रहते हैं और विभागीय कार्य में भी हस्तक्षेप करते रहते हैं. वहीं, कर्मचारियों को अक्सर परेशान करते हैं.

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सहरसा के कार्यपाक अभियंता सुनील कुमार सुमन के साथ बीजेपी के नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता चंदन सिंह व उनके भाई रोशन सिंह ने गाली गलौज की. वहीं, दिवाली की रात को उनके सरकारी आवास पर हमला किया. 

अधिकारियों को ब्लैकमेल करते हैं

दरअसल, बीजेपी नेता चंदन सिंह के भाई पीएचडी कार्यलय के संवेदक हैं. ऐसा में वे अक्सर अपने भाई के पावर का इस्तेमाल कर अधिकारियों को ब्लैकमेल करते रहते हैं. कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार सुमन की मानें तो वे चुनाव में गए हुए थे, इसलिए गुरुवार को जल्दी सो गए थे. देर रात आवास के बाहर से गाली गलौज और धक्का-मुक्की की आवाज आई, तो उनकी नींद टूट गई. पूछने पर पता चला कि चंदन सिंह और उनके भाई रोशन सिंह द्वारा हंगामा किया जा रहा है.

Bihar Crime: प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांव के दबंगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद बोले अब भागो, फिर पीछे से मार दी गोली

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ये जानने के बाद उन्होंने डीएम साहब को कॉल किया. डीएम के कहने पर पुलिस आई, लेकिन तब तक वह सभी लोग भाग चुके थे. उनकी मानें तो दोनों भाइयों की मंशा थी कि डरा कर गलत बिल पास करवा लें. फिलहाल कार्यपालक अभियंता और उनके कैशियर ने इस मामले में थाना में प्राथमिक करने हेतु थाने में आवेदन दिया है. 

लिपिक ने कही ये बात

लिपिक सतीश की मानें तो बीजेपी नेता कार्यलय की गतिविधि में हमेशा मौजूद रहते हैं और विभागीय कार्य में भी हस्तक्षेप करते रहते हैं. वहीं, कर्मचारियों को अक्सर परेशान करते हैं. उनकी मानें तो बीजेपी नेता कार्यलय में आकर उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गए. वे जान बचा कर भागे अन्यथा वो उनकी जान ले लेते. सतीश ने बताया कि बीजेपी नेता  75 हजार रुपये रंगदारी मांगते हैं. कहते हैं कि अगर नहीं दोगे तो तुम्हारा ट्रांसफर करवा देगें. उन्होंने मेरे वरीय अधिकारियों को भी परेशान किया है. हमलोगों ने तक हार कर थाना में आवेदन दिया है. 

हालांकि, इस मसले पर सदर थानाध्यक्ष ने जय शंकर की मानें तो मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें -

OMG! सिवान में मिला 22 फीट का अजगर, लोगों ने कहा- यह तो बच्चे को भी निगल सकता है, देखें एक क्विंटल का सांप

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा- विपक्ष के सुझावों पर विचार करेंगे, शराबबंदी नाकाम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget