एक्सप्लोरर

Bihar News: मुख्यमंत्री को पसंद है चाय और भूंजा, ‘बाबा का ढाबा’ देख खुद को नहीं रोक पाए CM नीतीश, सामने आई तस्वीर

समाज सुधार अभियान को लेकर नीतीश कुमार 30 दिसंबर को समस्तीपुर पहुंचे थे. कार्यकर्ताओं से क्षेत्र का हालचाल जानते हुए चाय की चुस्की ली. नीतीश कुमार को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई.

समस्तीपुरः सीएम नीतीश कुमार राज्य में पूर्ण नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति के लिए चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान के पांचवें चरण में गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने फोटो गैलरी का अवलोकन, विभिन्न विभाग की ओर से बनाई हुई झांकियों को देखा. साथ ही जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए शराबबंदी के फायदे बताएं. इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में एक रेस्टोरेंट पहुंचे जहां अचानक नीतीश कुमार को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. इस बाबा रेस्टोरेंट में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रुककर चाय पी. यहां कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की.

दरअसल, कलेक्ट्रेट में मंत्री व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए जिले में चलाए जा रहे अभियान की अपडेट जानकारी लेते हुए विशेष निर्देश दिया. इसके बाद वह वहां से मुख्यमंत्री एक निजी कार्य के लिए उजियारपुर की ओर निकल गए. इसी बीच पूर्व की भांति मुसरीघरारी चौक स्थित पहले बाबा लाइन होटल जो अब ‘द बाबा रेस्टोरेंट’ बन गया है वहां पहुंचे. कार्यकर्ताओं से क्षेत्र का हालचाल जानते हुए चाय की चुस्की ली.

यह भी पढ़ें- बिहारः भाषण दे रहे थे DGP- लड़कियां अपने मन से घर ना छोड़ें, इधर ‘चांद वाले मुखड़ा’ को ही ले आए ‘दारोगा जी’ 

बराबर आते हैं सीएम नीतीश कुमार

इस दौरान मंत्री संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद सह जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, डॉ. दुर्गेश राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह जिला  उपाध्यक्ष अनिल सिंह बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बता दें कि सीएम जब भी समस्तीपुर आते हैं या इधर से कहीं आना-जाना होता है तो वह कुछ देर के लिए यहां रुककर भूंजा व चाय पीना अवश्य पसंद करते हैं.

वहीं रेस्टोरेंट के बाहर सीएम नीतीश के चाहने वालों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही, जहां सभी सीएम से मुलाकात व एक झलक पाने के लिए बेकरार थे. सुरक्षा में लगे कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से रेस्टोरेंट में जाने से रोके रखा. चाय पीने के बाद वह वहां से उजियारपुर के कमला गांव की ओर निकल पड़े.

कमल गांव में सीएम ने अपने किशोरावस्था के गुरु नंद किशोर सिंह के यहां लगभग 20 मिनट रुके. इस दौरान बेड पर लेटे अपने गुरु के पांव को छूकर आशीर्वाद लिया. साथ ही उन्होंने उनकी पुत्रवधू अनामिका सिंह, पुत्री लालिमा सिंह सहित अन्य लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. बता दें कि कुछ दिनों से शिक्षक नंद किशोर सिंह बीमार चल रहे हैं. वह बख्तियारपुर के श्री गणेश सिंह हाई स्कूल में शिक्षक थे जहां नीतीश कुमार ने अपने बचपन की पढ़ाई पूरी की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर ‘बॉडी वार्न कैमरा’, जान लें इसकी खासियत नहीं तो पड़ेंगे लेने के देने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget