एक्सप्लोरर

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई, IRS अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, क्या है मामला?

Bihar News: आईआरएस अधिकारी का नाम आदित्य सौरभ है जो 2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं. इसके अलावा आयकर निरीक्षक मनीष कुमार पंकज और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को पकड़ा गया है.

पटना में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग के दो अधिकारी सहित तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले तीन लोगों में एक आईआरएस (IRS) का अधिकारी भी शामिल है. इसके अलावा एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई बीते मंगलवार को ही हुई है लेकिन बुधवार (16 जुलाई, 2025) को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई है.

घूस लेने के मामले में हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए आईआरएस अधिकारी का नाम आदित्य सौरभ है जो 2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं. इसके अलावा आयकर निरीक्षक मनीष कुमार पंकज और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को पकड़ा गया है. बीते मंगलवार की शाम पटना हाईकोर्ट के पीछे की गली में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ इन तीनों को पकड़ा है. 

तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का था आरोप

बताया जाता है कि हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से इन लोगों पर तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. सीबीआई की टीम ने जैसे ही इन्हें दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़ा आयकर विभाग में हड़कंप मच गया. सीबीआई को आयकर अधिकारियों द्वारा कंपनियों से अवैध वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं. 

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई इस पूरे मामले में अब दस्तावेजी साक्ष्य, फोन कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण जुटाने में लगी हुई है. खबर लिखे जाने तक बुधवार को इन तीनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी हो रही थी. रिमांड की मांग सीबीआई की ओर से की जा सकती है. नहीं मिलने पर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद से अफरातफरी का माहौल आयकर विभाग में है. जांच भी की जा रही है कि क्या इस घूसखोरी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या यह एक अलग-थलग घटना थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget