एक्सप्लोरर

सासाराम की रहने वाली BPSC शिक्षिका की समस्तीपुर में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, भाई ने क्या कहा?

Samastipur News: समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिक्षिका की मौत की सूचना मिली है. उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी जा चुकी है.

Bihar News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. शिक्षिका डिंपल कुमारी (28 वर्ष) सासाराम के मोहद्दीगंज की रहने वाली थी. वो साल 2023 से मोहिउद्दीननगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरहद भैरो में कार्यरत थी.

शिक्षिका के छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन सरकारी नौकरी के सिलसिले में मोहिउद्दीननगर के सुधीर कुमार झा के मकान में किराए पर रह रही थी. वह स्कूल जाने-आने के लिए यहीं रहती थी. शुरुआत में उनकी छोटी बहन भी उनके साथ रहती थी, लेकिन होली के बाद वह घर पर रह गई और डिंपल नौकरी के लिए समस्तीपुर लौट आई थी. 

मकान मालिक ने भाई को दी थी सूचना

रविवार की रात को मकान मालिक ने राजेश को फोन पर बताया कि डिंपल की तबीयत खराब है. जब वह अपने चचेरे भाई के साथ वहां पहुंचे तो डिंपल बेहोश थी. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिक्षिका की मौत की सूचना मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की मौत कैसे हुई है. उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी जा चुकी है.

बीपीएससी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

बता दें कि इसी माह बिहार के जहानाबाद से एक महिला शिक्षिका की हत्या का मामला सामने आया था. पूरी घटना काको थाना क्षेत्र के पहल बिगहा गांव की थी. घर में घुसकर बीपीएससी शिक्षिका स्नेहा लता को गोली मारी गई थी. शिक्षिका ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. घटना की वजह जमीन विवाद बताया गया था.

यह भी पढ़ें: Bihar News: अटेंडेंस बनाए, घर भाग गए, स्कूल में क्यों नहीं हैं? एस सिद्धार्थ ने लगाया फोन, दुकान पर थे गुरुजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget