एक्सप्लोरर

नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी? हाई अलर्ट हुई पुलिस

Bihar News: खुफिया तंत्र ने इन आतंकियों के अररिया जिले के रास्ते बिहार में घुसने की आशंका जताई है. इसी वजह से सीमावर्ती सुपौल जिले में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है.

भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले में तीन आतंकियों के घुसपैठ की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सुपौल पुलिस ने चौकसी इतनी कड़ी कर दी है कि नेपाल से आने वाला हर शख्स शक की निगाह से देखा जा रहा है. कोई भी राहगीर अब बिना कड़ी जांच और पहचान पत्र की बारीकी से पड़ताल के भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहा है. सीमा चौकियां किले जैसी चौकसी में बदल चुकी हैं.

दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय से जो इनपुट आया है उसने पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं. 

पुलिस ने इन तीनों आतंकियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं, जिनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों रावलपिंडी, उमरकोट और बहावलपुर के रहने वाले हैं.

बिहार घुसने की आशंका

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खुफिया तंत्र ने इन आतंकियों के अररिया जिले के रास्ते बिहार में घुसने की आशंका जताई है. इसी वजह से सीमावर्ती सुपौल जिले में सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है. हर होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस की चौकस नजर है.

नेपाल से आने वाले हर शख्स से पूछताछ

एसएसबी अधिकारियों का साफ कहना है कि सीमा पर किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं है. नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, पहचान पत्रों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए चौक-चौराहों पर लगातार जांच अभियान चलाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget