एक्सप्लोरर

PM मोदी को अपशब्द कहे जाने पर भड़के चिराग पासवान, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम क्यों लिया?

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभद्रता और अशोभनीय भाषा की कोई जगह नहीं. बिहार की जनता इन अपमानजनक शब्दों को कभी माफ नहीं करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार के दरभंगा में मंच से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. यह मंच राहुल गांधी के स्वागत के लिए था. कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि अपने नेता के समर्थन में पीएम मोदी को गाली ही दी. इस पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है. वे गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को पत्रकारों से बात कर रहे थे.

'अभद्रता-अशोभनीय भाषा की कोई जगह नहीं'

चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभद्रता और अशोभनीय भाषा की कोई जगह नहीं. चिराग पासवान का बयान उनके एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा गया है, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस प्रकार की गंदी और घटिया भाषा का प्रयोग किया गया, वह केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि शर्मनाक भी है. बिहार की जनता इन अपमानजनक शब्दों को कभी माफ नहीं करेगी."

'इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता'

अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैंने हमेशा कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा का पालन करना होगा. आप तीखा से तीखा वार आप मर्यादित शब्दों में कर सकते हैं, लेकिन इस तरीके से गाली-गलौज करना वो भी प्रधानमंत्री के खिलाफ तो ये कोई स्वीकार नहीं कर सकता है. वो हमारे देश के पीएम हैं इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है."

चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने फिर साबित कर दिया कि उनकी पूरी राजनीति गाली-गलौज, गुंडागर्दी और अराजकता की दलदल में धंसी हुई है. बिहार की जनता इनकी इस गंदी सोच और चरित्रहीन राजनीति का करारा जवाब देगी. चिराग पासवान ने कहा कि आप हमारी नीतियों को लेकर हमें घेरिए, आप हमारे कार्यों को लेकर घेरिए, ये कौन सी परंपरा है की शुरुआत है कि आप गाली-गलौज करेंगे?

यह भी पढ़ें- 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान PM मोदी को दी गई गाली, पटना में BJP ने दर्ज कराई शिकायत

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget