एक्सप्लोरर

Bihar News: वज्रपात से 16 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, आश्र‍ितों को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपये

16 People Died in Bihar: पूर्वी चंपारण में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई. सभी जिलों में 48 घंटों के दौरान वज्रपात और आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था.

पटना: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से एक ओर लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी वज्रपात से कई घर तबाह हो गए हैं. मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई. पूर्वी चंपारण में चार, भोजपुर में तीन, सारण में तीन, अररिया में दो, पश्‍च‍िम चंपारण में दो, मुजफ्फरपुर में एक और बांका में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत पूर्वी चंपारण में हुई है. इसके बाद भोजपुर और सारण में हुई है.

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस घटना को लेकर शोक जताया है. उन्‍होंने सभी मृतकों के आश्र‍ितों को 4-4 लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की है. ज्ञात हो कि अगले 48 घंटों तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने राज्‍य के सभी 38 जिलों में आंधी, गरज और वज्रपात के साथ मध्‍यम से भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया था. 

ये भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan and CM Nitish: डेढ़ महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात, BJP-JDU को लेकर सामने आई ये बात

पूर्वी चंपारण में चार लोगों की मौत 

पूर्वी चंपारण में वज्रपात से महिला और दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा चार अन्‍य लोग गंभीर रूप से जख्‍मी भी हुए हैं. मृतकों में सुगौली थाना क्षेत्र स्थित बगही गांव के रामायण कुमार, छौड़ादानों थाना क्षेत्र के बुधवहा गांव की कुरैशा खातून, रक्सौल प्रखंड के गाद बहुअरी गांव के मो. दानिश और आरफा खातून शामिल हैं. वहीं बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बसुहारा गांव में सुनील तांती की मौत हुई है. भोजपुर जिले में कुल तीन लोगों की मौत हुई है. इसमें एक शख्स मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़रा बसंतपुर गांव निवासी जय प्रकाश साह था. जय प्रकाश के बड़े भाई कृष्णा साह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने बागीचे की रखवाली करने गया था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- Hajipur Murder: हाजीपुर में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्‍या, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने की धक्‍का-मुक्‍की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget