एक्सप्लोरर

बिहार: चिराग के खिलाफ थाने पहुंचे बागी केशव, अपने जान माल की लगायी गुहार, कही ये बातें

एलजेपी से निष्‍कासित नेता केशव सिंह का बड़ा आरोप. केशव सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर नक्‍सलियों से संबंध रखने का आरोप लगाया है. साथ हीं यह भी कहा है कि पार्टी में लोकतंत्र की मांग करने पर चिराग ने उन्‍हें धमकी भी दिलवाई थी.

पटना: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एलजेपी से निष्‍कासित नेता केशव सिंह का बड़ा आरोप. केशव सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर नक्‍सलियों से संबंध रखने का आरोप लगाया है. साथ हीं यह भी कहा है कि पार्टी में लोकतंत्र की मांग करने पर चिराग ने उन्‍हें धमकी भी दिलवाई थी. बताते चलें कि पार्टी से बगावात के बाद केशव को एलजेपी से निष्‍कासित कर दिया गया था.अब निष्कासित नेता केशव सिंह एलजेपी से दो-फाड़ करने की कोशिशों के बीच पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमलावर होते हुए चिराग के खिलाफ पटना के शास्‍त्रीनगर थाना में हत्‍या की धमकी दिलाने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई है. एफआईआर में केशव ने चिराग पासवान पर नक्‍सलियों से संबंध रखने का भी गंभीर आरोप लगाया हैं साथ ही सरकार से इस मामले की जांच कराने की भी मांग की है.

बताते चलें कि केशव सिंह आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ केस दर्ज कराने पटना के शास्त्रीनगर थाना पहुँचे. लेकिन पूर्व लोजपा नेता केशव सिंह को थाने से बैरंग लौटना पड़ा. पुलिस ने केस लिखने से मना कर दिया. हालाँकि बाद में वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर उनका आवेदन ले लिया गया है. अपने आवेदन में केशव सिंह ने कहा है कि हमारे जान माल को जो भी नुकसान होगा. उसकी पूरी जिम्मेदारी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और अमर आजाद की होगी.

केशव ने चिराग के खिलाफ आवेदन में लिखी ये बातें

एलजेपी से निष्‍कासित नेता केशव सिंह पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान के खिलाफ जो आवेदन दिया है उसमें उन्होने कहा है कि अमर आजाद नामक एक व्यक्ति ने चिराग पासवान के कहने पर उन्‍हें धमकी दी थी. यह धमकी उन्‍हें एलजेपी में प्रजातंत्र की बात उठाने पर दी गई थी. इसके बाद इन्‍हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है केशव ने इस पूरे घटनाक्रम में चिराग पासवान के हाथ होने का आरोप लगाया है.चिराग पासवान पर कई और गम्भीर आरोप लगाते हुए पूर्व लोजपा नेता केशव सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के नक्सलियों से सम्बन्ध हैं और चुनाव जीतने के लिए चिराग पासवान ने नक्सलियों से मुलाकात भी की थी.

केशव सिंह के आरोपों पर एलजेपी नेता ने  किया पलटवार कही ये बातें

एलजेपी से निष्कासित नेता केशव सिंह के आरोपों को पार्टी ने सिरे से नकार दिया है पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि पार्टी से निष्कासित केशव सिंह के द्वारा लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद और गलत है इसके पहले भी पार्टी के भीतर उनके द्वारा दिवंगत रामविलास पासवान जी पर ऐसे आरोप लगाए जा चुके हैं लेकिन तब रामविलास जी ने इन्हें क्षमा कर दिया था मगर  अस बार पार्टी इन्हे क्षमा नही करेगी. इनके द्वारा लगाए गए  तमाम आरोपों को  पार्टी सिरे से नकारती है और इस बार पार्टी ने ऐसे दल विरोधी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है ये इसी बात का भड़ास निकाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget