एक्सप्लोरर

Bihar News: 24 घंटे तक पड़े शव के बीच जिंदा इंसानों का होता रहा इलाज, लाचार मरीजों ने सुनाया अस्पताल का हाल

Buxar Sadar Hospital: बिहार के अस्पताल में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है, जहां 24 घंटे से पड़े शव को उठाने वाला कोई नहीं था. पुलिस के नहीं आने की बात कह कर प्रशासन ने मामले से पलड़ा झाड़ लिया.

Dead Body In Buxar Sadar Hospital: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर भले ही राज्य सरकार मिशन 60 और मिशन क्वालिटी या फिर कोई भी मिशन चला ले, स्थिति सुधरने वाली नहीं है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि राज्य सरकार के आंकड़ों में अव्वल दर्जा प्राप्त कर चुके बक्सर सदर अस्पताल की हालत बता रही है, जहां मानवता को शर्मसार करते हुए 24 घंटे से मृत महिला के शव के बीच जिंदा इंसानों का इलाज हो रहा है.

इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत

बक्सर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार शाम 7 बजे एक महिला को इलाज के लिए लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत करीब 11 बजे रात में हो गई. जिसका शव पूरे दिन सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पड़ा रहा. जब इस बात की भनक बुधवार को मीडिया को लगी तो 10 बजे रात में मीडिया के पहुंचने पर शव वहीं पड़ा हुआ था, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था. इस दौरान इस वार्ड में अन्य मरीजों का भी इलाज किया जा रहा था. लेकिन मृत महिला के शव के मामले में किसी ने संज्ञान नहीं लिया.

इस मामले को लेकर इलाज कराने आए मरीजों ने बताया कि हम लोग 5 बजे शाम से इलाज कराने आए हैं, जहां जानकारी मिली कि इस महिला का शव कल से ही पड़ा हुआ है. शव से दुर्गंध भी आने लगी है. इस मामले में अस्पताल के कर्मी पूरी तरह जिम्मेदार हैं. इस अस्पताल में हम लोगों के साथ भी जांच के नाम पर बाहर से जांच कराया गया. सीटी स्कैन के लिए ज्यादा पैसा का डिमांड किया जा रहा है. यहां पर पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है.

मामले को लेकर सदर अस्पताल में मौजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक निशांत चौबे ने बताया कि महिला कल 7 बजे से आई हुई थी, जिसकी मौत इलाज के दौरान हुई है. इसके बाद शव अस्पताल में पड़ा हुआ है. मैं 8 बजे शाम को ड्यूटी पर आया तो इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी. 

ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने यह भी कहा कि इमरजेंसी वार्ड में जब मैं इलाज कर रहा था तो महिला का शव उसी में पड़ा हुआ था. हमारे पास जो भी संसाधन है, उसी में हमको काम करना है. पुलिस को सूचना दे दी गई है, ताकि पंचनामा करें और शव को यहां से ले जाएं. हम लोग लगातार पुलिस के कांटेक्ट में हैं. इस मामले को लेकर जब सिविल सर्जन सुरेश चंद्र सिन्हा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग लगातार नगर थाना को सूचना दे रहे हैं, जो शव अभी तक पुलिस नहीं ले गई है.

24 घंटे तक शव क्यों पड़ा रहा?

बहरहाल बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे तक महिला का शव इमरजेंसी वार्ड में ही पड़ा हुआ था. जहां जिंदा इंसानों का इलाज भी किया जा रहा है. जब अस्पताल प्रशासन को मीडिया के बारे में जानकारी मिली तो शव हटाने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटे हुए थे. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जिले का इकलौता सदर अस्पताल, जहां अस्पताल परिसर में ही सिविल सर्जन के अलावे अन्य बड़े अधिकारी भी रहते हैं.

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि 24 घंटे से शव क्यों पड़ा हुआ है. इस दौरान डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक लगातार ड्यूटी पर भी तैनात हैं. फिर भी जिले के सबसे बड़े अस्पताल में इस तरह की बड़ी लापरवाही को देखकर ऐसा लगता है कि अस्पताल कर्मी लापरवाही के साथ-साथ बेलगाम भी हो गए हैं, जहां मानवता शर्मसार हो रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव को समाप्त कर देंगे...' आखिर ऐसा क्यों बोले नित्यानंद राय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, नई सरकार में बनेंगे मंत्री? कहा- 'इस बार…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, नई सरकार में बनेंगे मंत्री? दिया ये जवाब
बिहार: जीतन राम मांझी का छलका दर्द, 'अफसोस है कि NDA के मित्रों ने हमें कम करके आंका और...'
बिहार: जीतन राम मांझी का छलका दर्द, 'अफसोस है कि NDA के मित्रों ने हमें कम करके आंका और...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का जिक्र कर पूर्व BJP सांसद निरहुआ का बड़ा बयान, 'सबसे बड़ी ताकत...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का जिक्र कर पूर्व BJP सांसद निरहुआ का बड़ा बयान, 'सबसे बड़ी ताकत...'
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के 10 साल पूरे, क्या पूरा हुआ मकसद, जानें क्या-क्या हुआ?
बिहार में शराबबंदी के 10 साल पूरे, क्या पूरा हुआ मकसद, जानें क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget