एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव को समाप्त कर देंगे...', आखिर ऐसा क्यों बोले नित्यानंद राय?

Union Minister Nityanand Rai : पटना पहुंचे नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. साथ ही कहा कि आज का जो हुजूम है यह जनता का प्यार और आशीर्वाद है.

Nityanand Rai On Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ के बाद पहली बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरूवार (20 जून) को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पटना पहुंचते ही नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. नित्यानंद राय ने कहा कि आज का जो हुजूम है यह जनता का प्यार और आशीर्वाद है. 2025 के चुनाव में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेता तेजस्वी यादव को समाप्त कर देंगे. 2025 के चुनाव में महागठबंधन को जीरो पर आउट करेंगे. बिहार के लोगों ने मन बना लिया है .

पीएम नरेंद्र मोदी पर क्या बोले नित्यानंद राय

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो बिहार में विकास की धारा बह रही है. आज बिहार के लोगों के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और हमारे प्रधानमंत्री के मन में बिहार और देश का एक-एक देशवासी है. बिहार से उन्हें कितना प्रेम है यह उन्होंने कल नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन में पहुंचकर देश और दुनिया को दिखा दिया कि उनको बिहार से कितना प्रेम है.

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि मैं किसान का बेटा हूं. धरती की सुगंध बता देती है कि फसल कैसा होगा. 2025 में भ्रष्टाचारी और परिवारवादी नेता तेजस्वी यादव को धूल चटा देंगे और महागठबंधन को जीरो पर आउट कर देंगे. बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव के दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार है. जब तेजस्वी की सरकार थी तो अपराधियों को संरक्षण मिलता था.

'नीतीश सरकार कार्रवाई करवाती है'

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार कार्रवाई करवाती है और उसको सजा भी दिलवाती है. नित्यानंद राय मीडिया से बात करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले और पटना एयरपोर्ट पर ही कार की छत पर चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और लगातार लोगों से मिलते रहे. इस बीच पटना एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए अपार भीड़ देखी गई.

ये भी पढ़े: Bihar News: नवादा के एक घर में तीन महिलाओं का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget