एक्सप्लोरर

बिहार NDA में सीटों पर बनी सहमति, चिराग पासवान की पार्टी का क्या हुआ?

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में एनडीएड में सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो गया है. कभी भी इसका एलान हो सकता है. सबसे ज्यादा सीटों पर बीजेपी बिहार में चुनाव लड़ेगी.

Bihar NDA Seat Sharing 2024: एनडीए में बिहार की सीटों को लेकर सहमति बन गई है. बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही जेडीयू 16, 'हम' 1, चिराग पासवान की पार्टी 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सीट शेयरिंग का ऐलान होने वाला है. जीतन राम मांझी की पार्टी के खाते में गया सीट जा सकती है. पशुपति कुमार पारस एनडीए से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ समहति नहीं बन पाने की वजह से चिराग पासवान बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं.

बिहार में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में होगी. पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पिछली बार के मुकाबले जेडीयू की एक सीट कम की गई है.

बिहार में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे.  बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को राज्य में चुनाव होंगे. परिणाम की घोषणा चार जून को मतगणना के साथ होगी. राज्य की अगिआंव (भोजपुर) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा. 

राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें औरंगाबाद, गया, नवादा शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में चुनाव होगा. 

तीसरे चरण में सात मई को झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया, चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा. 

चुनाव आयोग के अनुसार 20 मई को पांचवें चरण के तहत सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीटों पर, वहीं 25 मई को छठे चरण के तहत वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होगा. इनके अलावा नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सीटों के लिए मतदान सातवें चरण में एक जून को होगा.

जहानाबाद की नई DM अलंकृता पांडे ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कुव्यवस्था देख भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget