BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 25 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन अब इसे दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 25 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन अब इसे दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने परीक्षा का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. ऐसे में उम्मीदवारों को अब परीक्षा के लिए नई तारीखों का इंतजार करना होगा. आपको बता दें कि 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में 11,89 पदों पर भर्ती की जानी है. प्रारंभिक परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण ह. इसके बाद सफल अभ्यर्थी आयोग के नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे.
72वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा की तारीख पहले 26 जुलाई 2026 तय की गई थी. बाद में आयोग ने परीक्षा को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया. उस समय भी नई तारीख तत्काल घोषित नहीं की गई थी. इसके बाद संशोधित परीक्षा कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी. उम्मीदवारों ने इस तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और रिवीजन की योजना बनाई थी. वहीं अब अक्टूबर की परीक्षा भी टलने के बाद उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें-दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
कब तक आएगी परीक्षा की नई तारीख?
फिलहाल बीपीएससी ने यह नहीं बताया है कि अब 72वीं प्रारंभिक परीक्षा किस दिन आयोजित की जाएगी. परीक्षा कैलेंडर में पहले 25 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित थी. इसलिए अब आगे की तारीख की जानकारी आयोग की ओर से जारी होने वाली नई अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. वहीं दूसरी बार परीक्षा स्थगित किए जाने की सटीक जानकारी भी आयोग की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है. इससे पहले जुलाई में परीक्षा टालते समय भी आयोग ने केवल अपरिहार्य कारणों का ही उल्लेख किया गया था.
अब क्या करें उम्मीदवार?
नई तारीख घोषित होने तक उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी जा रही है. वहीं परीक्षा की नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया या दूसरी फेक खबरों पर भरोसा नहीं करने की भी उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है. इसके अलावा नई तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े दूसरे निर्देश आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही जारी किए जाएंगे. वहीं बार-बार परीक्षा कार्यक्रम बदलने से उम्मीदवारों की रणनीति पर असर पड़ रहा है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पहले जुलाई और फिर अक्टूबर को ध्यान में रखकर रिवीजन प्लान बनाया है, उन्हें अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी दोबारा व्यवस्थित करनी होगी. वहीं परीक्षा की नई तारीख मिलने तक अतिरिक्त समय का इस्तेमाल सिलेबस के बचे हिस्से और मॉक टेस्ट की तैयारी के लिए उम्मीदवार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





















