एक्सप्लोरर

बिहार: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से NDA खुश, सुशांत की बहनों के खिलाफ शिकायत को गलत बताया

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बयान में विश्वास व्यक्त किया कि सीबीआई अंतत: सुशांत की मौत से जुड़े मामले का पर्दाफाश करेगी और इससे दिवंगत अभिनेता को न्याय मिलेगा.

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने कहा कि एनसीबी द्वारा की गई रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पटना में जन्मे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलने की दिशा में 'एक बड़ा कदम' है. जेडीयू-बीजेपी गठबंधन ने सुशांत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर रिया पर हमला बोला और आरोपों को 'निराधार' करार दिया. इसने रिया को उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार के समर्थन पर सवाल उठाए.

वहीं, बिहार के पुलिस महानिदेशक गोपेश्वर पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घटनाक्रम से न्याय की दिशा में चीजें जाती दिख रही हैं. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बयान में विश्वास व्यक्त किया कि सीबीआई अंतत: सुशांत की मौत से जुड़े मामले का पर्दाफाश करेगी और इससे दिवंगत अभिनेता को न्याय मिलेगा.

बॉलीवुड का पर्दाफाश जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "सीबीआई जांच ने मादक पदार्थ तस्करों और हस्तियों के बीच संबंधों सहित बॉलीवुड की स्याह दुनिया का पर्दाफाश किया है." सुशांत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने पर उन्होंने कहा कि रिया सीबीआई जांच से डर गई है और घटनाक्रम से उसकी संदिग्ध संलिप्तता की तरफ चीजें जाती हैं.

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने रिया की गिरफ्तारी पर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब वे लोग चुप हो जाएंगे जो उसके समर्थन में बोल रहे थे.

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली जमानत सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रिया के वकील ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. इसपर लंबी सुनवाई चली. हालांकि अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.

ये भी पढ़ें- विशेष: सुशांत के केस में अब तक की पूरी टाइमलाइन, कुछ ऐसे खुला ड्रग्स का एंगल रिया की गिरफ्तारी से सुशांत के परिजन खुश, कहा- सच्चाई के जीत की यह पहली सीढ़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget