एक्सप्लोरर

Bihar Robbery: नवादा में डकैतों ने घर से उड़ाए 20 लाख के जेवरात और नकदी, मां-बेटे को कमरे में किया बंद

Nawada Robbery: घर के लोगों ने जब देखा तो 20 लाख रुपये के जेवरात 50 हजार रुपये नगद, पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान गायब थे. इसकी सूचना रोह थाना की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Cash And Jewelry Stolen In Nawada: बिहार के नवादा के रोह थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने घर के कमरे में सो रहे मां-बेटे को बंद कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने 20 लाख रुपये के जेवरात, 50 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिया और आसानी से फरार हो गए. सुंदरा गांव निवासी गोरेलाल महतो के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है. 

घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे चोर

बताया जाता है कि गोरेलाल का भाई बसंत कुमार और उसकी मां राधा रानी अपने-अपने कमरे में सो रही थीं. अपराधी घर के पिछवाड़े के रास्ते अंदर घुसे और दोनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद बेशकीमती जेवरात, नकदी समेत अन्य सामानों को चुराकर चंपत हो गए. अगले दिन सुबह नींद खुलने पर मां-बेटे ने पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है, तब उन्होंने शोर मचाया.

इसके बाद उनके कमरों का दरवाजा खोला गया. कमरे से बाहर निकलने पर देखा कि घर में सामान तितर-बितर है. तलाशी लेने पर 20 लाख रुपये के जेवरात, 50 हजार रुपये नगद, पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान गायब थे. तत्काल इसकी सूचना रोह थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और छानबीन में जुट गई. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया साथ ही मामले के उद्भेदन के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई.

घर से चंद दूरी पर मिली दो अटैची

इधर, चोरी की घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं. सुबह में आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ उनके घर के बाहर जुट गई. लोग घटना से हतप्रभ थे. जेवरात और रुपये आलमीरा में रखे हुए थे. चोरों ने आलमीरा को तोड़कर घटना को अंजाम दिया. जबकि ट्रंक में रखे हुए पीतल के बर्तन भी चुरा लिए. घटना स्थल से चंद दूरी पर दो अटैची पाई गई, जिसका सामान भी वहीं पर बिखरा पड़ा था.

तकनीकी जांच में जुटी रोह पुलिस 
रोह थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित बसंत कुमार ने आवेदन दिया है, जिसमें करीब 15-20 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगद चोरी होने की बात कही गई है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर मामले के उद्भेदन के प्रयास में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बिहार में बढ़ते अपराध के लिए RJD जिम्मेदार', बोले आरके सिंह- उन्हीं के लोग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget