एक्सप्लोरर

शादी के वक्त ही एसआई ने नई नवेली बीवी को मारा थप्पड़, कांस्टेबल पत्नी को आया गुस्सा और फिर...

नवादा में एक एसआई और महिला कांस्टेबल की प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया. सोभिया मंदिर में एक फरवरी को दोनों की शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जहां दारोगा ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया.

Nawada News: बिहार के नवादा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक एसआई ने शादी के वक्त ही अपनी नई नवेली दुल्हन को मंदिर में थप्पड़ मार दिया. घटना बीते शनिवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा और महिला कांस्टेबल की शादी हो गई है, लेकिन दारोगा को गुस्सा आ जाता है और वह अपनी दुल्हन को थप्पड़ मार देता है.

दारोगा सचिन कुमार को किया गया सस्पेंड

इस घटना के बाद, एसपी अभिनव धीमान ने रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार को मामले की जांच करने का आदेश दिया और नरहट में पदस्थापित दारोगा सचिन कुमार को 3 फरवरी को निलंबित कर दिया गया है. डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि लड़की के आवेदन के आधार पर आगे की विधिवत कार्रवाई भी की जाएगी. यह घटना पुलिस की छवि को खराब करने वाली है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

दरअसल बिहार के नवादा में एक एसआई और महिला कांस्टेबल की प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया. सोभिया मंदिर में एक फरवरी को दोनों की शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जहां दारोगा ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया. फिर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. नरहट थाना में एसआई के पद पर तैनात 25 वर्षीय सचिन कुमार और कटिहार की 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल सुमन कुमारी की प्रेम कहानी 2023 से चल रही थी. दोनों की पहली मुलाकात कौवाकोल थाने में हुई थी. सुमन के अनुसार, जब वह प्रेग्नेंट हुई तो सचिन ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि बाद में दूसरी शादी कर लेगा.

मामला तब और गंभीर हो गया, जब सुमन ने सचिन के खिलाफ मुकदमा की बात कह दी. जेल जाने के डर से सचिन ने अंततः शादी के लिए हां कर दी. वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया, लेकिन शादी के दौरान हुए विवाद ने इस रिश्ते की कड़वाहट को उजागर कर दिया. मुंगेर जिले के धरहरा गांव के निवासी लालचंद यादव के पुत्र सचिन और मजदीया गांव छियासढ मंडल की पुत्री सुमन के बीच हुए विवाद अब पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.

दारोगा की कड़क छवि भी देखने को मिली

पुजारी राजेश कुमार की मौजूदगी में यह विवाह सभी वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. पुजारी ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने और सिंदूर लगाने की रस्में भी करवाईं. इस दौरान दारोगा की कड़क छवि भी देखने को मिली, जब उन्होंने दुल्हन को फटकार भी लगाई. विवाह के बाद दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य उपस्थित नहीं थे. सिर्फ एक लड़की की बहन थी. शादी की रसीद भी प्रदान की गई, जो इस विवाह को कानूनी मान्यता प्रदान करती है. 

ये भी पढ़ेंः आरा में मैजिक गाड़ी पलटने से बच्चे और महिला समेत 35 लोग जख्मी, 12 बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget