एक्सप्लोरर

आरा में मैजिक गाड़ी पलटने से बच्चे और महिला समेत 35 लोग जख्मी, 12 बुरी तरह घायल

Arrah Accident: सरस्वती पूजा के अवसर पर एक ही गांव के बच्चों और महिलाओं समेत 40 लोग संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में हो रहे ब्रह्म बाबा मेला घूमने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

Arrah Road Accident: बिहार के आरा में सोमवार को मैजिक गाड़ी पलटने से बच्चे, बूढ़े, महिलाएं समेत करीब 35 लोग जख्मी हो गए. घटना जिले के सकड्डी-नासरीगंज हाइवे पर चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास कि है. सभी लोग मेला देखने जा रहे थे. घटना के बाद तमाम घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका  इलाज कराया जा रहा है.

खेसरहिया गांव के रहने वाले हैं सभी जख्मी 

जानकारी के मुताबिक सरस्वती पूजा के अवसर पर एक ही गांव के बच्चों और महिलाओं समेत 40 लोग संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में हो रहे ब्रह्म बाबा मेला में घूमने जा रहे थे, तभी अचानक मोड़ पर गाड़ी बेकाबू हो गई और कंट्रोल करते–करते में पलट गई. सभी जख्मी गीधा थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव के रहने वाले हैं.

घायलों में चालक वीरेंद्र कुमार(23), कौशल्या देवी(40), लक्ष्मीना देवी(45), संगीता कुमारी(17), कांति देवी(35), संतोष कुमार(6), आरती देवी(40), खुशी कुमारी(7), प्रियंका कुमारी(15), बिंदु कुमारी (12), लीला देवी(35) एवं हरेंद्र कुमार (35), पूर्णिमा देवी (35),अंशु कुमार (13), एतवारो देवी (63), आरती कुमारी (17), अंकित कुमार (14), प्रिया कुमारी (15) अनुज कुमार(14), रंजू कुमारी (18), डिम्पल कुमारी (3), समेत अन्य लोग शामिल हैं.

इधर जख्मी एतवारों देवी ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर एक ही गांव के 40 लोग ब्रह्म बाबा मेला में घूमने जा रहे थे, तभी सलमेपुर गांव के समीप अचानक गाड़ी पलट गई. गाड़ी काफी स्पीड में थी. इस घटना में मेरे बेटे को और मुझे काफी गंभीर चोटें आई हैं. किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि हादसा कैसे हो गया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से हम सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया.

अचानक मोड़ पर गाड़ी बेकाबू हो गई- ड्राइवर

हादसे में जख्मी ड्राइवर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लोगों को मेला घूमने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी अचानक मोड़ पर गाड़ी बेकाबू हो गई और कंट्रोल करते–करते में पलट गई. गाड़ी पर करीब 40 लोग सवार थे. वही ऑन ड्यूटी चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में लगभग सभी लोगों को चोट आई है, जिसमें एक दर्जन के करीब लोगों के हाथ फ्रैक्चर हैं, सिर में चोट है. सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. इसके साथ जिनके हाथ पैर और सिर में चोट है, उनका एक्स रे और सीटी स्कैन कराया जा रहा है. सभी जख्मियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget