एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का हमला, जान बचाकर भागी पुलिस, एक जवान की हालत गंभीर

Nawada News: घायलों में माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार, अपूर्व सिंह और सैप जवान परमानंद सिंह शामिल हैं. अवैध तरीके से बालू खनन की सूचना पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

नवादा: अवैध तरीके से जारी बालू खनन को रोकने गई खनन विभाग की टीम पर गुरुवार की सुबह हमला हो गया. बालू माफिया की ओर से किए गए हमले में दो अधिकारी जख्मी हुए हैं जबकि एक जवान की हालत गंभीर है. वहीं हमले में खनन विभाग की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हमलावर पकड़े गए दो ट्रैक्टर को भी पुलिस से छुड़ाकर लेकर चले गए. किसी तरह पुलिस जान बचाकर भागी.

घायलों में माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार, अपूर्व सिंह और सैप जवान परमानंद सिंह शामिल हैं. परमानंद सिंह के सिर में काफी चोट लगी है. इस पूरे मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से हो रहे बालू के खनन की सूचना पर दो गाड़ी से टीम कादिरगंज थाना क्षेत्र के बैरमी गांव पहुंची थी. छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. तीन लोग जख्मी हुए हैं.

Bihar News: नवादा में खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का हमला, जान बचाकर भागी पुलिस, एक जवान की हालत गंभीर

30 से 40 की संख्या में थे हमलावर

घटना को लेकर माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार ने बताया कि 30 से 40 की संख्या में रहे बालू माफिया ने हमला किया है. ईंट-पत्थर से हम लोगों पर हमला किया गया. इस घटना में खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बालू माफिया पर लगातार कार्रवाई हो रही लेकिन अवैध रूप से हर दिन खनन जारी है. गुरुवार को छापेमारी के दौरान बालू के अवैध धंधे से जुड़े लोगों ने पुलिस को टारगेट करते हुए हमला कर दिया. यह घटना मिल्की बालू घाट के पास की है. नवादा में एक साल से बालू उठाव का कार्य बंद है, लेकिन माफिया बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालों की उठाव कर रहे हैं. इसी सूचना पर गुरुवार की सुबह खनन विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, सिपाही पति पहले से सस्पेंड, सुसाइड नोट बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget