एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, सिपाही पति पहले से सस्पेंड, सुसाइड नोट बरामद

Samastipur Constable Suicide: महिला सिपाही ने नगर थाना परिसर स्थित वायरलेस भवन के ऊपर संचालित कंट्रोल रूम में आत्महत्या की है. बुधवार शाम की घटना है.

समस्तीपुर: जिला पुलिस बल में तैनात महिला सिपाही अर्चना कुमारी (28 वर्ष) ने बुधवार (13 सितंबर) की शाम गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. वह 112 पुलिस टीम के कंट्रोल रूम में कार्यरत थी. पति सुमन कुमार भी समस्तीपुर में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं जो फिलहाल दो महीने से निलंबित चल रहे हैं. महिला सिपाही ने नगर थाना परिसर स्थित वायरलेस भवन के ऊपर संचालित कंट्रोल रूम में आत्महत्या की है.

बताया जाता है कि जिस समय उसने खुदकुशी की उस वक्त कंट्रोल रूम में उसके अलावा कोई नहीं था. महिला सिपाही के तीन बच्चे भी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मौके से मिला दो पन्ने का सुसाइड नोट

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विनय तिवारी, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय सदलबल सदर अस्पताल पहुंचकर जांच की. मौके से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन के सदस्य सहित अन्य पुलिसकर्मी भी सदर अस्पताल पहुंच गए.

पति सुमन ने रोते हुए बताई पूरी बात

अस्पताल में मौजूद पति सुमन कुमार ने मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. रोते हुए बताया कि छह जून को ही उसे सरकारी आवास आवंटित हुआ था. एक महीना बाद चाभी मांगने सार्जेंट मेजर के पास गए तो उन्होंने चीफ मुंशी सूरज से कह दिया था कि चाबी दे दो. इस पर सूरज ने कहा था कि एक छोटा सा ताला लगा है उसे तोड़कर शिफ्ट हो जाइए. ऐसा करने के बाद प्रभारी ने फोन किया और कहने लगे कि कैसे शिफ्ट हो गए. इसके बाद डीएसपी ने सस्पेंड कर दिया.

इधर सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा कि महिला सिपाही ने ड्यूटी के दौरान खुदकुशी की है. कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना को लेकर हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Slogan War: RJD ने स्लोगन के जरिए मोदी सरकार के लिए लिख दी ये बात, बीजेपी बोली- 'असली बेवफा तो नीतीश कुमार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget