एक्सप्लोरर

Rain in Bihar: नवादा में वज्रपात से तीन युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना

Nawada News: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव की घटना है. तीन को विम्स पावापुरी रेफर किया गया है. एक पीएचसी में भर्ती है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नवादा: बिहार में तेज बारिश के दौरान वज्रपात से होने वाली मौत की घटनाएं सामने आने लगी हैं. शुक्रवार (30 जून) की दोपहर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं चार युवक जख्मी हुए हैं. तीन को इलाज के लिए विम्स (VIMS) पावापुरी रेफर किया गया तो वहीं एक युवक का इलाज वारिसलीगंज पीएचसी में चल रहा है.

घटना के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

बताया जाता है कि खेत में काम करने के दौरान यह घटना हुई है. मृतकों की पहचान आनंदी सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, देवनारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और अनिल झा के 19 वर्षीय पुत्र सोसा कुमार उर्फ श्याम बिहारी के रूप में की गई है. सभी लोग खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश होने लगी और वज्रपात की चपेट में सभी आ गए. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Rain in Bihar: नवादा में वज्रपात से तीन युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना

तीनों युवकों की मौके पर ही हो गई मौत

घायलों में सोनी कुमार (18 वर्ष), पवन कुमार (21 वर्ष), शिवम कुमार (19 वर्ष) और गौतम कुमार शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, पकरीबरावां के डीएसपी महेश चौधरी, स्थानीय बीजेपी विधायक अरुणा देवी सहित गांव के लोग पहुंच गए. इस घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए तीनों शव

इस मामले में सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. एक युवक का वारिसलीगंज पीएचसी में इलाज चल रहा है. तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जो लोग घायल हैं उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'रुठे-रुठे सनम को मनाऊं कैसे...', गिरिराज सिंह ने किया CM नीतीश पर हमला, लालू का नाम लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget