एक्सप्लोरर

VIDEO: 'रूठे-रूठे सनम को मनाऊं कैसे...', गिरिराज सिंह ने किया CM नीतीश पर हमला, लालू का नाम लेकर क्या कहा?

Amit Shah Rally: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में भाषण के दौरान सीएम पर निशाना साधा. गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के खात्मे की शुरुआत भी यहीं से होगी.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में करीब एक साल है. हर पार्टी अपनी ओर से तैयारी में जुट गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी को परास्त करने के लिए देश की विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं. 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक भी हुई थी तो जवाब देने के लिए बीजेपी की ओर से बीते गुरुवार (29 जून) को लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की रैली हुई. यहां कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सीएम नीतीश को खूब सुनाया.

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- "नीतीश जी गाना गा रहे हैं, रूठे-रूठे सनम को मनाऊं कैसे...". गिरिराज सिंह ने अपने भाषण में कहा कि यह लोग विपक्षी एकता की बैठक कर रहे हैं और बैठक में लालू यादव ने राहुल गांधी को कह दिया कि आप शादी क्यों नहीं कर रहे हैं. आपकी हम शादी करवा देते हैं. हम लोग बाराती रहेंगे. गिरिराज सिंह ने पूछा कि इस शादी का मतलब क्या है? इस शादी का मतलब साफ है कि नीतीश कुमार को लालू यादव फटका रहे हैं और नीतीश कुमार गाना गा रहे हैं रुठे-रुठे सनम को मनाऊं कैसे.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- "एक तरफ देश यूनिफॉर्म सिविल कोड की तरफ बढ़ रहा है दूसरी तरफ छग्गे-पंजे की लड़ाई में नीतीश जी रुठे रुठे सनम को मनाऊं कैसे में लगे हुए हैं."

40 की 40 सीटों को जीतने का किया दावा

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनके साथ नीतीश कुमार हैं वह भी उन्हें आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते हैं. यह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र है. कुछ लोगों ने हमसे कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के क्षेत्र में जा रहे हैं. हमने कहा कि ललन सिंह के क्षेत्र में तो अमित शाह आ रहे हैं और यहीं से 40 की 40 सीटों को जीतने का शंखनाद होगा. नीतीश कुमार के खात्मे की शुरुआत भी यहीं से होगी. अंत में उन्होंने कहा कि रावण का भी अंत हुआ था. इस धोखेबाज का भी अंत यहीं से होगा.

यह भी पढ़ें- Watch: लालू की जब ममता बनर्जी से सदन में हुई थी बहस, हंसी नहीं रोक पाए थे अटल बिहारी वाजपेयी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget