एक्सप्लोरर

Naland News: नालंदा में कार में लगा था आरजेडी का झंडा, हथियार देख पुलिस भी चौंकी, तीन गिरफ्तार

Nalanda Crime: नालंदा में पुलिस ने आरजेडी का झंडा लगी एक लग्जरी कार बरामद की है. कार से हथियार समेत खंती, रस्सा, कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी मिले हैं. पढ़ें क्या है पूरा मामला ?

Nalanda police arrested thieves: नालंदा के चंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार (09 मई) की रात में गश्ती के दौरान पुलिस ने चिरैया पुल के पास गिरे ट्रक का पहिया खोलते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, बदमाश चोरी करने के लिए लग्जरी कार से आए थे, जिस पर आरजेडी का झंडा लगा था. कार की तलाशी लेने पर एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है. पुलसि मामले की जांच में जुटी है. 

एक पिकअप, लग्जरी कार और हथियार बरामद

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक पिकअप वैन भी जब्त की है, जिस पर बदमाश ट्रक से खोला हुआ पहिया रखते थे, कार से खंती, रस्सा, कुल्हाड़ी व अन्य सामान को भी जब्त किया गया है, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर निवासी जयकुमार के पुत्र राहुल कुमार, ब्रजेश कुमार और हिलसा के बड़की घोसी गांव निवासी विद्यानंद प्रसाद के पुत्र बिट्टू के रूप में हुई है.

बदमाशों की इस करतूत को देखकर पुलिस भी दंग गई है, पूछताछ में पुलिस को चोरों ने बताया कि आरजेडी का झंडा इसलिए लगाते थे ताकि पुलिस नेता समझ कर गाड़ी को रोक-टोक ना करे. देश में आचार संहिता लागू और गाड़ी पर आरजेडी का झंडा लगा देखा तो पुलिस को पूरी तरह शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. 

पुलिस को देख भागने लगे सभी बदमाश 

चंडी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्ती को लेकर इलाके का दौरा कर रही थी. उसी दौरान पलटे ट्रक के पास आरजेडी का झंडा लगी एक लग्जरी कार और पिकअप खड़ा दिखा तो पुलिस ने उसकी तलाशी किया. पुलिस ने संदेह होने पर आस-पास खोजबीन किया. उसी दौरान दो सौ मीटर की दूरी पर पलटे ट्रक का पहिया खोलते बदमाशों पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस को देख सभी बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया.

थाना प्रभारी ने बताया, "एक पिकअप पर से कई सामग्री बरामद की गई है. सभी बदमाश जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर चोरी करते थे और भी मामले का खुलासा हो, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है. गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानने के लिए आस-पास जिला की थाना पुलिस की भी मदद ली जा रही है. तीनों बदमाश किसी चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है."

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: मतदान करो और मूवी देखो, वोट करने वालों को सिनेमा टिकट में 50% की छूट, पटना जिला प्रशासन की पहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget