एक्सप्लोरर

Nagar Nikay Chunav Results Highlights: पटना नगर निगम से सीता साहू जीतीं, परिणाम को लेकर कहीं खुशी तो कहीं छाई मायूसी

Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2022: दूसरे चरण में कुल 1665 पद के लिए मतदान हुआ था. कई ऐसे नगर निगम हैं जहां के रिजल्ट को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं.

Key Events
Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2022 Live Updates Bihar Municipal Election Counting Result Winners List Nagar Nikay Chunav Results Highlights: पटना नगर निगम से सीता साहू जीतीं, परिणाम को लेकर कहीं खुशी तो कहीं छाई मायूसी
पटना नगर निगम से मेयर पद के लिए सीता साहू जीती (फोटो- ABP LIVE)

Background

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022 Results: 28 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत बिहार के 23 जिलों में मतदान हुआ था. कुल 68 नगर पालिका में वोटिंग हुई थी. इसमें पटना समेत कुल 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में मतदान हुआ था. लिस्ट में कुल 6194826 मतदाता थे. इसमें 3260259 पुरुष मतदाता और 2934317 महिला मतदाताओं के अलावा 250 थर्ड जेंडर मतदाताओं का नाम लिस्ट में था. अब आज मतों की गिनता होनी है. कई ऐसे नगर निगम हैं जहां के रिजल्ट को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं. आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी.

दूसरे चरण में कुल 1665 पद के लिए मतदान हुआ था. इसमें वार्ड पार्षद पद के लिए 1529, मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद निर्धारित है. दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 11127 थी. इनमें वार्ड पार्षद पद के लिए 9430, उप मुख्य पार्षद के लिए 835 और मुख्य पार्षद के लिए 862 अभ्यर्थी मैदान में उतरे थे. आज इनके भाग्य का फैसला होगा. इसमें 5154 पुरुष अभ्यर्थी हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों की संख्या 5973 है.

पटना नगर निगम में टक्कर जबरदस्त

दूसरे चरण के तहत बिहार के 17 नगर निगम में चुनाव हुए थे. रिजल्ट को लेकर सबकी नजरें पटना नगर निगम पर टिकी हैं. पटना नगर निगम में 32 प्रत्याशी मेयर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन ऐसे कई प्रत्याशी हैं जिनके बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. सबसे खास मुकाबला पटना की पूर्व मेयर रह चुकीं सीता साहू और अफजल इमाम की पत्नी मजहबी के बीच माना जा रहा है. इस बार के चुनाव से पहले सीता साहू पांच साल तक पटना की मेयर थीं. वहीं सीता साहू से पहले पांच साल तक अफजल इमाम मेयर रह चुके हैं.

महेश्वर हजारी की पत्नी भी मैदान में

दूसरी खास तस्वीर समस्तीपुर से भी आज दिखेगी. समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कई चर्चित चेहरे भी हैं जिसको लेकर यह चुनाव खास हो गया है. सबसे चर्चित चेहरा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी हैं. कांग्रेस की नेता अनिता राम के अलावा बीजेपी के कृष्ण बालक की पत्नी कविता कुमारी भी चुनाव मैदान में हैं. देखना होगा कि आज किस पर जनता अपना विश्वास जताती है.

22:23 PM (IST)  •  30 Dec 2022

सिवान में चुनाव परिणाम के बाद चली ताबड़तोड़ गोली

सिवान में नगर निकाय चुनाव के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जिसमें जमकर गोली चलाई गई है. इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने की सूचना है. घटना सिवान शहर के बड़ी मस्जिद के पास की है.

19:47 PM (IST)  •  30 Dec 2022

पूर्णिया नगर निगम मेयर परिणाम

पूर्णिया नगर निगम से महापौर पद पर विभा कुमारी ने 20072 मतों से जीत दर्ज की है, जबकि उपमहापौर पद पर पल्लवी गुप्ता ने करीब 15000 मतों से जीत दर्ज की है. विभा कुमारी को कुल 40661 मत प्राप्त हुए. विभा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार चौधरी को मात दी. वहीं, इस जीत के साथ ही विभा कुमारी फिर से पूर्णिया की महापौर चुनी गई हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget