एक्सप्लोरर

Bihar Nagar Nikay Chunav: नालंदा में मतदान केंद्र के पास भारी बवाल, प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, फायरिंग की भी खबर

Nalanda News: बिहार में नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इस दौरान नालंदा के पटेल नगर इलाके में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच भारी बवाल हो गया.

नालंदा: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान जारी है. नालंदा में भी मतदान चल रहा है. वोटिंग के दौरान बिहार थाना इलाके के पटेल नगर मोहल्ले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और रोड़ेबाजी भी की गई है. बताया जा रहा कि फायरिंग भी हुई है. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. कई लोगों की जख्मी होने की भी सूचना है. घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएम, एसपी, डीडीसी, डीएसपी समेत भरी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और मामले को शांत कराया. पुलिस मौके पर पेट्रोलिंग कर रही है.

वोट को लेकर धांधली का आरोप

बताया जाता है कि पटेल नगर में वोटिंग में धांधली को लेकर दो गुटों में मारपीट, रोड़ेबाजी और फायरिंग की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके साथ ही संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. पटेल नगर के बूथ पर पुलिस का विरोध किया जिसपर थाना प्रभारी और पुलिस बल ने लाठियां चटकाई. वोटर्स का आरोप है कि उन पर किसी हास प्रत्याशी को वोट दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. इसकी सूचना पर परिजन पहुंचे तो दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया. इसमें कुछ लोग चोटिल हो गए हैं.

डीएसपी ने की कार्रवाई की बात

सूचना पाकर पहुंची सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि वोट को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े हैं जिसको लेकर मामूली सा विवाद हुआ है. आपस में रोड़ेबाजी की गई है. फिलहाल हम लोग इस मामले को लेकर जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल चुनाव सभी इलाकों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है.

नालंदा में चल रहा मतदान

बुधवार को नालंदा में द्वितीय चरण में छह नगर निकायों में मतदान चल रहा है. इसमें नगर निगम बिहार शरीफ, नगर पंचायत सरमेरा, नगर पंचायत परवलपुर, नगर पंचायत पावापुरी, नगर पंचायत रहुई एवं नगर पंचायत अस्थावां शामिल हैं. इन निकायों के 104 वार्डों में कुल 401 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रकिया सुबह सात बजे से चल रही है जो कि शाम के पांच बजे तक चलेगी. हर बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं. काफी संख्या में सुबह से ही लोग वोट करने आ रहे. इसी बीच एक मतदान केंद्र के पास ये बवाल हुआ है. फिलहाल पुलिस की आसपास के इलाकों पर भी नजर बनी हुई है. मतदान को लेकर चारों ओर पुलिस बल की तैनाती है. लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे. बवाल के दौरान दोनों गुट जमकर गाली गलौज भी कर रहे थे. पुलिस उनको ठेल कर भगा रही थी.

(इनपुट- अमृतेश कुमार)

यह भी पढ़ें- Bihar News: मरने से पहले LIVE आकर पति ने कई लोगों पर लगाए थे आरोप, अब पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget