एक्सप्लोरर

Bihar News: मरने से पहले LIVE आकर पति ने कई लोगों पर लगाए थे आरोप, अब पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Bihar Truck Driver Suicide Case: शख्स ने बिहार के जमुई में आत्महत्या की थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. वह बिहार के नवादा का रहने वाला था.

नवादा: एक शख्स ने फेसबुक पर लाइव आकर न सिर्फ अपनी जान दे दी बल्कि उसने कई लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में दिखने वाला शख्स (उम्र करीब 35 वर्ष) नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था. वीडियो सामने आने के बाद बीते मंगलवार को एबीपी न्यूज़ ने आरोपित पत्नी और अन्य लोगों से बात की जिसके बाद महिला ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए. पत्नी ने कहा कि मरने से पहले उसके पति ने उसे बदनाम कर दिया.

शख्स ने बिहार के जमुई में कुछ दिनों पहले आत्महत्या की थी. उसने लाइव में कहा कि उसकी पत्नी का कई लोगों से अवैध संबंध है. यह बताकर सल्फास की पांच गोली उसने खा ली. ट्रक में ही आत्महत्या कर जान दे दी. मरने से पहले फेसबुक पर वह लाइव आया था. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. वीडियो बीते सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पत्नी के अलावा मुखिया पर भी आरोप

ट्रक ड्राइवर ने फेसबुक लाइव में कहा कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध एक मुखिया से है. उसने लाइव में नाम भी बताया. मुखिया के अलावा चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया. उसने कहा कि उसकी बहन के साथ भी लोग गलत कर रहे थे. वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और सभी आरोपियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से उसने फेसबुक पर लाइव आकर यह बात कह रहा है. 

बता दें कि रविवार (25 दिसंबर 2022) की रात जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में खड़े ओवरलोडिंग में पकड़ाए ट्रक चालक ने यह काम किया है. जब तक अन्य ट्रक के चालक या खलासी की नजर पड़ती तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी. अस्पताल ले जाने के क्रम में चालक की मौत हो गई. जमुई नगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. परिवार या और किसी तरफ से कोई केस नहीं है.

पत्नी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में पत्नी ने कहा कि पति ने जो भी आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है. कहा कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने ऐसी बात कह दी है. मरने से पहले बदनाम कर दिया है. वहीं मुखिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं. उनकी छवि इस वीडियो से खराब हो रही है. कहा कि वह जनता दल यूनाइटेड के सदस्य हैं. फिलहाल कोई पद पर नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Reaction: नमामि गंगे के कार्यक्रम में कोलकाता क्यों नहीं जा रहे नीतीश? BJP को दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget