एक्सप्लोरर

Elections 2024: आरा में नागालैंड के जवान की चलती बस में मौत, सीवान से रोहतास चुनाव कराने जा रहे थे पुलिसकर्मी

Nagaland Jawan Died: रोहतास में चुनाव कराने जा रहे नागालैंड के एक पुलिस जवान की बस में मौत हो गई. इसकी सूचना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन महकमे में खलबली मच गई. 

Nagaland Policeman Died In Arrah: बिहार के आरा में नागालैंड के एक पुलिस जवान की चलती बस में मौत हो गई. 10th Nap(IR) Bn जवान सोमवार (26 मई) को सीवान से चुनाव कराकर रोहतास चुनाव कराने जा रहे थे. इसी दौरान कोईलवर क्षेत्र के कोईलवर के आस-पास जवान की अचानक मौत हो गई. इसके बाद बस में मौजूद नागालैंड पुलिस के जवानों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी को दी. घटना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई. 

चेकअप के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित किया

बताया जाता है कि जवान अपने बटालियन के साथ सीवान जिले से सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए वाहन से रोहतास जा रहा था. इस दौरान अचानक रास्ते में कोईलवर के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई. असहज महसूस करने के बाद साथी जवानों के सहयोग से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई और देर रात जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

इसके बाद भोजपुर डीएम महेन्द्र कुमार व एसपी नीरज कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान नागालैंड के मोकोकचुंग थाना क्षेत्र खेंसा गांव निवासी एलेमरेन के 42 वर्षीय पुत्र अकंगलूबा नसा है. वह नागालैंड पुलिस के 10th Nap(IR) Bn में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे. लोकसभा चुनाव कराने को लेकर 10th Nap(IR) बटालियन के साथ बिहार आए थे. 

पोस्टमार्टम कराकर नागालैंड भेजने की तैयारी 

वहीं, भोजपुर डीएम  महेंद्र कुमार ने बताया कि नागालैंड पुलिस 10th Nap(IR) बटालियन के जवान अकंगलूबा सीवान से चुनाव करा कर सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए रोहतास जा रहे थे. उसी क्रम में उनकी तबीयत खराब हो गई. फिर आरा शहर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके बटालियन के कमांडेंट एवं परिजनों से बात करने के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर नागालैंड भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. 

बटालियन के कमांडेंट लखा कोजा ने बताया कि हम लोग सीवान में चुनाव कराने के बाद रोहतास जा रहे थे, बस में करीब साढ़े चार सौ जवान थे. जाने के क्रम में सीट स्टॉक के कारण जवान की मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके पार्थिव शरीर को वापस उनके बटालियन को सौंप दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'अंतिम चरण में बिहार की याद आई है अब क्या फायदा', तारकिशोर प्रसाद का राहुल गांधी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget