एक्सप्लोरर

Bihar News: अब मुज़फ्फरपुर जंक्शन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, नई इमारत, वाई फाई, जानें- क्या क्या नई चीज़ें होंगी

Railway News: मुजफ्फरपुर जंक्शन को भारतीय रेलवे ने आधुनिक बनाने की घोषणा की है. इसके लिए लगभग 110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके पूरा होने से लगभग चार लाख यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा

Railway News: मुजफ्फरपुर जंक्शन, बिहार के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है. यहाँ से सफर करने वालों के लिए अब एक सुखद समाचार है और वह यह की भारतीय रेलवे ने इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की घोषणा की है. मुज़फ्फरपुर रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के मध्य पूर्व रेलवे के सोनपुर डिवीज़न के अंतर्गत आता है. यहाँ से गुजरने वाली सभी ट्रेनें यहाँ रूकती हैं. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से टिकट बुक करने के लिहाज से भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण सौ स्टेशन में शामिल है, वहीँ सोनपुर डिवीज़न में सबसे अधिक राजस्व की वसूली करने में पहले स्थान पर है.

इस स्टेशन को A1 श्रेणी के रेलवे स्टेशन में शुमार किया जाता है, लेकिन यहाँ से गुजरने वाले ट्रेनों की बढ़ती संख्या के आधार पर इसको आधुनिक बनाने की मांग आम लोगों द्वारा कई बार की गयी. ऐसे में रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 29 जनवरी 2021 को एक पत्र भेजकर प्रस्ताव मांग था. 12 अक्टूबर 2020 को भी एक प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन और दूसरी तकनीकी कारणों से इस प्रस्ताव पर अधिक प्रगति नहीं हो सकी थी.

क्या क्या चीज़ें बदल जाएंगी?

अब भारतीय रेलवे ने रेलवे डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत मुज़फ्फरपुर जंक्शन का पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण करने की योजना बनायी है, जिसके लिए लगभग 110 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है. इस पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के अन्तर्गत स्टेशन का विस्तार, यात्रियों के लिए अलग वातानुकूलित वेटिंगरूम, वाई फाई सुविधाओं को और बेहतर करने, पुरानी ईमारत की नए सिरे से मरम्मत के साथ मल्टिफंक्शनल काम्प्लेक्स और बहु मंजिला ईमारत बनाने एवं इसके अहाते में बहु मंज़िला पार्किंग बनाने की योजना है.

स्टेशन की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए इस को शाही लीची और मधुबनी पेंटिंग से सजाया जायेगा. इस स्टेशन के आधुनिक होने से लगभग चार लाख यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें

MP Swarojgar Yojna: जानिए - 'मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना'क्या है?, और इसका लाभ कैसे उठायें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget