एक्सप्लोरर

Hajipur Murder: हाजीपुर में स्कूल संचालक की हत्या, खिड़की से घर में घुसा बदमाश, सिर में गोली मारकर मौत के उतारा

Hajipur News: घटना को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. घटना को लेकर वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हाजीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना रविवार (08 अक्टूबर) रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान एक निजी स्कूल के संचालक ज्योति कुमार उर्फ सुधीर के रूप में की गई है. बदमाश ने खिड़की से घर में प्रवेश किया और स्कूल संचालक के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. प्रदेश में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से एक बार फिर सनसनी फैल गई है.

बताया जाता है कि घटना के दौरान घर में परिवार के और भी लोग मौजूद थे. रात में बदमाश खिड़की से घर के घुसा और सिर में दो गोली मारकर मौके से भाग निकला. इस घटना में स्कूल संचालक ज्योति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज के बाद परिवार वालों की नींद खुली. इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए. स्कूल संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. 

साफ नहीं हुई हत्या की वजह

इधर स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीपीओ ने परिवार वालों से पूछताछ की. घटना की पूरी जानकारी ली. स्कूल संचालक की हत्या किस लिए की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. हालांकि यह बात सामने आई है कि स्कूल संचालक का कई लोगों से पैसों का विवाद चल रहा था. स्कूल संचालक ज्योति ने भी कई लोगों से कर्ज लिया था. वह अपने गांव बिदुपुर को छोड़कर हाजीपुर में ही किराए के मकान में रहता था. उसके साथ उसका परिवार भी रहता था.

संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना को लेकर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में रात के करीब 11:30 बजे स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. तीन-चार संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Road Accident: शर्मनाक! मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में शख्स की मौत के बाद पुलिस ने शव को पुल से फेंका, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget