एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ECI और उसकी आका BJP...', दो राज्यों के चुनाव ऐलान पर आखिर क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव?

MP Pappu Yadav: सांसद पप्पू ने कहा कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ, झारखंड में मतदान 13 नवंबर को है. मतलब मात्र 38 दिन में दूसरे राज्य में वोट होगा.

Pappu Yadav on Election Commission: हरियाणा और कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय चुनाव आयोग ने (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. साथ ही चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है. दो विधानसभा में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सांसद पप्पू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और उसकी आका बीजेपी का 1826 दिन में सिर्फ एक चुनाव का वादा उल्लू बनाने का खेल है.  

चुनाव आयोग पर क्या बोले पप्पू यादव?

सांसद पप्पू ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी तरह अपनी संवैधानिक स्वायत्तता गिरवी रख दी. उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी का पूर्ण रूप से गुलाम बताया. साथ ही कहा कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ, झारखंड में मतदान 13 नवंबर को है. मतलब मात्र 38 दिन में दूसरे राज्य में वोट होगा. पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग और उसकी आका बीजेपी का 1826 दिन में सिर्फ एक चुनाव का वादा उल्लू बनाने का खेल है. 

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज

चुनाव आयोग के ऐलान के मुताबिक, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. झारखंड चुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं बिहार की चार विधानसभा सीट पर भी 13 नवंबर को चुनाव होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उसके पड़ोसी राज्य बिहार की इमामगंज, रामगढ़, बेलागंज, तरारी विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं, जिसे लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'झारखंड में हम सरकार में हैं', बोले तेजस्वी यादव- इस बार भी BJP को हराएंगे, जल्द होगा सब कुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget