एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जमा खान के फेवर में उतरी RJD, बोले मनोज झा- 'NDA में नरेंद्र मोदी से योग्य कई लोग'

MP Manoj Jha: आरजेडी सांसद ने कहा कि नीतीश में किस बात की कमी है. वो देश को गांधी, लोहिया और कर्पूरी के सपने पर आगे ले जा सकते हैं. उनके लिए विकल्प और भी खुले हैं.

Manoj Jha On JDU Minister Jama Khan: 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से जेडीयू ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, अब केंद्र में सरकार बनाने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी. इस बीच जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने नीतीश कुमार को ही पीएम बनाए जाने की मांग कर दी है. मंत्री जमा खान की मांग का आरजेडी ने भी समर्थन किया है. आरजेडी सांसद मनोज झा बोले नीतीश में किस बात की कमी है. 

जमा खान की मांग पर बोले मनोज झा

सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार बनाने की संभावनाओं के द्वार बंद नहीं हुए हैं. इंडिया गठबंधन यहां तक पहुंचा है. इंडिया गठबंधन की नींव तो नीतीश ने ही रखी थी.मनोज झा ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से गए हैं, प्लेन में मिले. आगे पीछे बैठे हैं. इस पर हंगामा क्यों हो रहा है? नीतीश तेजस्वी साथ काम कर चुके हैं. तेजस्वी का एक भी बाइट ऐसा दिखा दीजिए जिसमें नीतीश के लिये आदर सम्मान की बात न हो. बहुत सारी परसनल चीज भी इन दोनों परिवारों में है. रिश्ते को लोग समझ नहीं पा रहे. 

मनोज झा ने ये भी कहा कि एनडीए में भी नरेंद्र मोदी से योग्य कई लोग हैं, जो इस देश को गांधी, लोहिया, कर्पूरी के सपने पर आगे ले जा सकते हैं. नीतीश भी बेहतर विकल्प हैं. पीएम मोदी ने बाड़ को इतना नीचे कर दिया है कि नीतीश और चंद्र बाबू नायडू इस बाड़ को ऊपर ले जाएंगे. यह मेरा ऑब्जर्वेशन है. नीतीश और चंद्र बाबू नायडू डिक्टोरियल पॉलिटिक्स में कभी सहज नहीं हो सकते. तंत्र किसी व्यक्ति के कब्जे में हो उससे यह सहज नहीं हो सकते. आने वाले दिनों में देश बहुत अच्छी तस्वीर दिख सकता है.

आरजेडी सांसद ने कहा कि 32 सीट बीजेपी बहुमत से दूर है. नरेंद्र मोदी की जगह कोई दूसरा व्यक्ति होता तो इस्तीफा देता और कहता कि नया नेता चुन लो, लेकिन नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं देंगे. उनको तंत्र पर कब्जा करना है. सीबीआई, ईडी, आईटी को साधने की कोशिश की जाती थी. सब पर विराम लगेगा. बीजेपी के खिलाफ जनता का मैंडेट है.

नीतीश के मंत्री की क्या है मांग

बता दें कि जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश को पीएम बनाया जाए. उन्होंने कहा है कि एनडीए के अन्य सहयोगी दल भी यही चाहते हैं कि नीतीश पीएम बनें. बीजेपी का भी एक खेमा नीतीश को पीएम बनाना चाहते हैं. नीतीश प्रधानमंत्री बनेंगे तो कई और अन्य दल भी एनडीए में आ जाएंगे. नीतीश का लंबा अनुभव है. जात नहीं जमात की बात करते हैं. उनको दिल्ली में बैठना चाहिए. देश का तेजी से विकास होगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections Result: बिहार में RJD का कहां-कहां खुला खाता? Congress किन-किन सीटों पर जीती? पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget