एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result: बिहार में RJD का कहां-कहां खुला खाता? Congress किन-किन सीटों पर जीती? पढ़ें पूरी खबर

Bihar News: लोकसभा चुनाव के नतीजे में जहां आरजेडी और कांग्रेस को फायदा हुआ है, वहीं 1990 के पहले से जनाधार खो चुके वाम दल को 25 साल बाद फिर एक उम्मीद की किरण दिखी है. वाम दल ने दो सीटें जीती हैं.

Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की समाप्ति हो चुकी है. मंगलवार 4 जून को मतगणना हुई और जो रिजल्ट सामने आए उसमें देश मे बीजेपी को जहां नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं 40 सीटों वाले बिहार में परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे. लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को 2019 में खाता नहीं खुल पाया था तो 2024 में आरजेडी 4 सीट जीतने में कामयाब रही. बिहार में इंडिया गठबंधन को कुल 9 सीट मिली तो एक सीट पर निर्दलीय से पप्पू यादव ने कब्जा जमाया और कुल 30 सीटों पर एनडीए गठबंधन सिमट कर रह गई. कहा जाए तो 2019 के मुकाबले इंडिया गठबंधन को 9 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है .

2024 में सीपीआईएमएल ने खाता खोला

इस चुनाव में काफी अरसे के बाद सीपीआईएमएल ने भी खाता खोल दिया है. सीपीआईएमएल के दो प्रत्याशी सुदामा प्रसाद आरा लोकसभा सीट से 59808 मतों से चुनाव जीते हैं. उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को चुनाव मैदान में हराया है. तो वहीं काराकाट लोकसभा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा 105858 मतों से चुनाव जीते हैं. इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी पावर स्टार पवन सिंह को चुनाव मैदान में हराया है. इससे पहले 1999 में सीपीआईएमएल एक लोकसभा सीट जीती थी .

आरजेडी को 4 सीटों पर मिली जीत

आरजेडी के लिए इस बार का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था और इसी को लेकर तेजस्वी यादव तबीयत खराब होने के बावजूद कैंपेनिंग में लग रहे और 2014 की तरह एक बार फिर चार सीट जीतने में आरजेडी कामयाब हुई है. इनमें सबसे बड़ी बात है कि लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को भी तीसरी बार के प्रयास में मौका मिल गया है आरजेडी को बक्सर, जहानाबाद, पाटलिपुत्र, और औरंगाबाद में सफलता मिली है. पाटलिपुत्र से मीसा भारती,औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, बक्सर से सुधाकर सिंह और जहानाबाद लोकसभा सीट से सुरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की है .

कांग्रेस ने बिहार में जीतीं 3 सीटें

इस बार का चुनाव में कांग्रेस को भी बढ़त मिली है. 2019 में कांग्रेस मात्र एक सीट किशनगंज जीत पाई थी, लेकिन 2024 में कांग्रेस अपने किशनगढ़ सीट पर जीत बरकरार रखी है. इसके अलावा दो अन्य सीट कटिहार और सासाराम पर भी जीत दर्ज की है. किशनगंज लोकसभा सीट से डॉक्टर मोहम्मद जावेद, कटिहार लोकसभा सीट से तारीक अनवर और सासाराम लोकसभा सीट से मनोज राम ने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीता है. इसके अलावा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद महागठबंधन से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं. कुल मिलाकर 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार में भी इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections Result: बिहार में NDA प्रत्याशियों की किन-किन सीटों पर जीत हुई? कहां से कट गया पत्ता? पूरी डिटेल्स देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget