एक्सप्लोरर

मोतिहारी सड़क हादसे में 4 की मौत, चार बुरी तरह घायल, शादी में शिरकत कर लौट रहे थे सभी

Motihari Accident: मोतिहारी सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Motihari Road Accident: मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है. मोतिहारी से गोपालगंज जा रही ट्रक लाइन होटल के पास खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार टेम्पों ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टेम्पो पर 8 लोग सवार थे. सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं टेम्पू की परखच्चे उड़ गए.

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

सभी घायलों को डुमरिया घाट थाना की पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना क्षेत्र में मौजूद निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बाद मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया. सभी घायल को दो एंबुलेंस के सहयोग से मोतिहारी के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां रास्ते में ही टैंपो चालक सह दुल्हन के चाचा दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया.

वहीं अन्य लोगों को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अन्य तीन लोगों की मौत हो गई. अभी भी चार घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के मोहम्मदपुर केसरिया गांव के वार्ड नंबर 03 निवासी आस नारायण साह की पुत्री का शादी समारोह था. बुधवार रात को मोतिहारी के अवधेश चौक स्थित एक होटल में आयोजन हुआ था.

वहीं गुरुवार को दुल्हन को विदा करने के बाद दुल्हन पक्ष के अन्य परिजन घर के लिए वापस हो गए. दुल्हन पक्ष के शेष बचे रिश्तेदारों ने दुल्हन के चाचा के टेम्पो पर सवार होकर मोतिहारी से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में NH 27 स्थित डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर चवर स्थित एक लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी. आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. चार लोग घायल हो गए. 

ट्रक में तेज रफ्तार टेंपो ने मारी जोरदार टक्कर

घटना में डुमरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में NH 27 स्थित एक लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं टैम्पू में सवार चार लोग घायल हो गए हैं, जिसका इलाज चल रहा है. चार मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: आरा में किसान की गोली मारकर हत्या, वीडियो जारी कर बेटे को भी दी मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget