एक्सप्लोरर

UPSC Result 2023: रक्सौल का बेटा रानू गुप्ता बनेगा आईपीएस, गौरवान्वित हुआ पूर्वी चंपारण

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के लाल संजय गुप्ता ने यूपीएससी में बाजी मारी है. आईपीएस यूपीएससी की परीक्षा में 536वां रैंक प्राप्त कर इन्होंने जिले का नाम रौशन किया है. 

Ranu Gupta Success In UPSC: 'नीयत साफ हो जिनकी उनके कदमों में जमी होती है, आसमां में उड़ने वालों को कब सितारों की कमी होती है.' कुछ ऐसा ही एक सितारा रक्सौल में मंगलवार को दिखा, जब रक्सौल के कस्टम रोड निवासी संजय गुप्ता के पुत्र रानू गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई. इन्हें 536वां रैंक प्राप्त हुआ है.

रानू गुप्ता यूपीएससी की परीक्षा में लाए 536 रैंक

रानू गुप्ता पवन गुप्ता के भतीजे हैं. इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 536 रैंक प्राप्त किया है. रानू तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग करने के बाद फिलहाल बैंगलुरु में जॉब कर रहे थे. साथ ही साथ यूपीएससी की तैयारी में लगे थे. इसी बीच मंगलवार को जब रिजल्ट प्रकाशित हुआ तो उन्हें 536 रैंक प्राप्त हुआ. उन्हें आईपीएस रैंक मिल सकता है.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय 

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ अपने मित्रों को दिया है. इस सफलता के बाद रिश्ते में मामा डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता के साथ शहर के हजारों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि आज फिर एक बार रक्सौल ने अपना लोहा मनवाया है और यह साबित किया है कि आज भी रक्सौल में छात्र के रूप में यहां से हीरा निकलता है. 

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल को यूपीएससी सीएसई 2023 का रिजल्ट जारी किया. इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पूरे देश में पहले स्थान हासिल किया. वहीं बिहार के युवा भी पीछे नहीं रहे और हमेशा की तरह इस बार भी उनका जलवा रहा. बिहार की लिस्ट देखें तो शिवम कुमार ने 19वां रैंक हासिल किया है. मुजफ्फरपुर के सैयद अदील मोहसिन ने 157 वां रैंक, बांका के अपूर्व ने 163 और पश्चिम चंपारण के शहंशाह सिद्दिकी ने 762वां रैंक हासिल किया है. इसके अलावा कई अन्य जिलों के युवाओं ने भी इस बार यूपीएससी में कामयाबी हासिल की है.

ये भी पढ़ेंः UPSC CSE Result 2023: बिहार के युवाओं ने मारी यूपीएससी में बाजी, शिवम, तालिब, अपूर्व समेत कई युवा कामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget