एक्सप्लोरर

UPSC CSE Result 2023: बिहार के युवाओं ने मारी यूपीएससी में बाजी, शिवम, अदील, अपूर्व समेत कई युवा कामयाब

UPSC Result 2023: यूपीएससी परीक्षा में शिवम कुमार ने पूरे देश में 19वां रैंक लाकर बिहार का नाम रोशन किया है. शिवम के पिता प्रदीप टेकरीवाल दवा दुकानदार और माता संतोष देवी गृहिणी हैं.

UPSC 2023 Result: यूपीएससी (UPSC) यानी संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल को सीएसई 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी किया. इसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव पूरे देश में पहले स्थान पर रहे. बात बिहार के युवाओं की करें तो वो भी पीछे नहीं रहे और हमेशा की तरह इस बार भी उनका जलवा रहा. बिहार की लिस्ट देखें तो शिवम कुमार ने 19वां रैंक हासिल किया है. मजफ्फरपुर के अदील मोहसिन ने 157, बांका के अपूर्व ने 163 और पश्चिम चंपारण के शहंशाह सिद्दिकी ने 762वां रैंक हासिल किया है. कई और जिलों के युवाओं ने परचम लहराया है.

इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं शिवम कुमार

देश भर में 19वां रैंक लाने वाले शिवम कुमार समस्तीपुर जिले के बिथान गांव के रहने वाले हैं. उनका क्षेत्र पूरे बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे शिवम कुमार के नाम से जाना जाएगा. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफल शिवम कुमार के पिता प्रदीप टेकरीवाल दवा दुकानदार और माता संतोष देवी गृहिणी हैं. शिवम कुमार ने नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी के पद पर कार्य करते हुए इस सफलता को हासिल किया है. 

अदील मोहसिन के यहां छाई खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर मुबारक के रहने वाले सैयद अदील मोहसिन को 157वां रैंक हासिल हुआ है. यूपीएससी में कामयाबी की खबर सुनकर इनके परिवार, मोहल्ले और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है. अदील के रिश्तेदार रियाज हुसैन ने बताया कि आदिल शुरू से ही मेहनती और पढ़ाई को लेकर संजीदा थे. अदील ने जामिया मिलिया (दिल्ली) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद यूपीएससी की तैयारी में लग गए. स्कूलिंग मुजफ्फरपुर के ही होली मिशन पब्लिक स्कूल से हुई है. पिता स्वर्गीय रजा मेहदी ऊर्दू, फारसी और अरबी के विद्वान के साथ एक बड़े शायर भी थे. मां रिफ्फत मेहदी भी ऊर्दू और फारसी की विद्वान हैं.

बांका के अपूर्व आनंद को मिला 163वां रैंक

बांका के अपूर्व आनंद ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है. अपूर्व आनंद अमरपुर प्रखंड के भीखनपुर के रहने वाले हैं. अपूर्व आनंद को 163वां रैंक हासिल हुआ है.

पश्चिम चंपारण के शहंशाह सिद्दिकी का भी रहा जलवा

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज निवासी शहंशाह सिद्दिकी ने भी सिविल सर्विस की परीक्षा में पास हुए हैं. यूपीएससी सीएसई 2023 में 762वां रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. शहंशाह की सफलता से पूरा शहर फूले नहीं समा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'पीएम बिहार का लिट्टी-चोखा खाकर जाएं', बोले मुकेश सहनी युवाओं को मूर्ख न समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget